रेलवे टिकट बुकिंग में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, अब इसके बिना नहीं होगा रिजर्वेशन...

नयी दिल्ली। अगर आप ट्रेन से सफर करने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरुरी है, क्योंकि रेलवे टिकट बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो जाएगा, क्योंकि बिना आधार कार्ड के आप टिकट बुक नहीं करा पाएंगे। लंबी लाइनों से आजादी, अब सिर्फ 5 मिनट में मिलेगा रेलवे टिकट

railway

आधार होगा जरुरी

रेलवे सूत्रों की माने तो रेलवे ने टिकट बुकिंग को आधार कार्ड से जोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। रिजर्वेशन कराने के लिए आपको अपना आधार कार्ड नबंर देना होगा। रेलवे के अधिकारियों की माने तो शुरुआत में आधार कार्ड की जरूरत सिर्फ रिजर्वेशन कराने के लिए ही जरूरी होगी, लेकिन बाद में इसे सभी प्रकार के टिकटों के लिए अनिवार्य कर दिया जाएगा।

रुकेगी कालाबाजारी

ऐसा इसलिए ताकि टिकटों की कालाबाजारी रोकी जा सके। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक ये काम दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में वरिष्ठ नागरिक, फ्रीडम फाइटर और विकलांग जैसी आरक्षित छूटों के लिए आधार कार्ड जरूरी किया जाएगा। बाद में रेलवे की सभी सेवाओं को आधार कार्ड से जोड़ दिया जाएगा।

आपको बता दें कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 96% भारतीय नागरिकों के पास आधार नंबर है। ऐसे में रेलवे इसे टिकट बुकिंग सिस्टम से जोड़कर टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाना चाहती है।

कैसे इस्तेमाल होगा आधार

रेलवे की योजना के अनुसार टिकट बुकिंग के समय आपको अपना आधारकार्ड नबंर देना होगा, जो कि आपके टिकट पर प्रिंट होंगा। यात्रा के दौरान टिकट पर प्रिंट आधार कार्ड नं. टिकट निरीक्षक को दिए गए मोबाइल डिवाइस में दर्ज किए जाएंगे। आधार नबंर डालते ही आपकी पूरी जानकारी फोटो के साथ टीटी के पास होगी और यात्री की प्रमाणिकता को जांचा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+