रेलवे की नई किराया नीति का फायदा उठाने में जुटी एयर इंडिया, शरद यादव ने पहले उठाए सवाल
नई दिल्ली। रेलवे की प्रमुख ट्रेनों में शुरू हुई सर्ज प्राइसिंग की नीति का फायदा उठाने के लिए एयर इंडिया ने नया दांव चल दिया है। जिसको लेकर पहले ही कई राजनीतिक सवाल उठा चुके थे।

इंडिया उडो दिल खोल के टैग लाइन से विज्ञापन से दिए
एयर इंडिया ने रेलवे की नई किराया नीति का फायदा उठाने के शनिवार को कई अखबारों में इंडिया उड़ो दिल खोल के टैग लाइन से विज्ञापन से दिए हैं। साथ ही यह दावा किया है कि राजधानी सेकेंड एसी के दाम पर एयर इंडिया में लोग टिकट बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन के मुताबिक एयर इंडिया अपनी मेट्रो शहरों में उडान भरने वाली फ्लाइट की न बिकी हुई टिकट अब यात्रा से चार घंटे पहले राजधानी एक्सप्रेस के सेकेंड एसी के दाम पर खरीद सकेंगे।
सेकंड एसी के दामों पर स्पॉट फेयर देने का ऑफर दिया
विज्ञापन में महाराजा बताते हुए नजर आ रहे हैं कि एयर इंडिया के स्पॉट टिकट राजधानी के फ्लेक्सी फेयर से सस्ते होंगे। एयर इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर 30 सितंबर तक राजधानी एक्सप्रेस के सभी रूटों पर फर्स्ट एसी और सेकंड एसी के दामों पर स्पॉट फेयर देने का ऑफर दिया है।
रेलवे के नई सर्ज प्राइसिंग मॉडल नीति के हिसाब से हर 10% सीट बिकने के बाद टिकट के बेस फेयर 10 फीसदी की बढोतरी हो जाएगी। जो अधिकतम बेस फेयर का 1.5 गुना होगा।
एयरइंडिया दिल्ली से मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए आखिरी वक्त पर बिकने वाले टिकट के लिए 2,870 रुपए , 2,990 रुपए और 4,090 रुपए तक का जार्च वसूल करेगा। वहीं रेलवे की सर्ज प्राइसिंग के हिसाब से राजधानी एक्सप्रेस में यही किराया 4,054 रुपए , 4,090 रुपए और 5,626 रुपए तक जा सकता है।
वहीं जदयू के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शरद यादव ने सोशल मीडिया साइट पर ट्वीट करते हुए कहा कि रेलवे को अपनी फ्लेक्सी फेयर प्लान के बारे में सोचना होगा। इसकी वजह से रेलवे को नुकसान उठाना पडेगा और हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढेगी।
Would advise Railways to reconsider their decision of flexi fares as it will divert d traffic towards air travel & hence loss to Railways.
— SHARAD YADAV (@SharadYadavMP) September 9, 2016
वहीं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रभु जी ऐसी लीलाएं मत करिए। ऐसी लीलाओं से तो आम आदमी मर जाएगा। प्रजा को क्रोध नहीं कृपा चाहिए।
प्रभु जी ऐसी लीलाएँ मत करिए। ऐसी लीलाओं से तो आम आदमी मर जाएगा। प्रजा को क्रोध नहीं कृपा चाहिए pic.twitter.com/WYNLDXiyZQ
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 8, 2016
Already,passengers& freight custmers are deserting Railways.Airlines r growing @over 20% while AC travel on Railways goin dwn evry single yr
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 8, 2016
Trend of falln volumes in railwys wil gain momentm aftr dis countr prodctive pricing whrein airlines wil cost less thn AC1&AC2 rail tickets
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 8, 2016
I reduced passenger fares in every budget & still generated operating cash surplus of Rs. 93000 Cr. by playing customers centric strategy
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 8, 2016












Click it and Unblock the Notifications