बेटिकट सफर करने वालों से रेलवे को मोटी कमाई

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। जिस रफ्तार से देश में रेलों का जाल फैलता जा रहा है, उसी गति से रेलों में बिना टिकट यात्रा करने वालों की तादाद भी बढ़ रही है। रेलवे इन पर एक्शन लेकर मोटा पैसा भी वसूल रहा है।

railway

रेलवे को वर्ष 2011-12 में 115.82 लाख लोगों को बेटिकट यात्रा करते पकड़ा था। 2012-13 में यह संख्या बढ़कर 137.68 लाख हो गई। 2013-14 में 148.70 बेटिकट यात्री पकड़े गए हैं।

इस साल मार्च से जून के बीच 49 लाख लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया है।

मोदी वसूली भी की

बेटिकट यात्रियों से वसूली गई राशि में भी खासी वृद्धि हुई है। 2011-12 में ऐसे यात्रियों से 477.81 करोड़ रुपए वसूले गए थे। 2012-13 में 572.61 करोड़ और 2013-14 में 637.40 करोड़ रुपए वसूले गए। रेलवे ने जून 2014 तक बेटिकट यात्रियों से बतौर जुर्माने के 227.67 करोड़ रुपए वसूले हैं। बेटिकट यात्रा को रोकने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। इनमें नियमित और आकस्मिक निरीक्षण भी शामिल है।

क्यों नहीं घट रहे बेटिकट यात्री

उत्तर रेलवे के एक एक आला रेल अधिकारी ने बताया कि छोटी लाइनों पर अब भी बहुत से यात्री बना टिकट लिए सफर करने से परहेज नहीं करते। हालांकि वे यह बता नहीं पाए कि रेलवे की लाख कोशिशों के बाद भी बेटिकट सफर करने वालों की तादाद क्यों नहीं घट रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+