भूल जाइये वेटिंग टिकट, अब मिलेगा ट्रेन का कंफर्म टिकट, फोन पर मिलेगी जानकारी
नई दिल्ली। भारतीय रेल की दशा और दिशा को सुधारने के लिए मोदी सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। यात्रियों को रेल टिकट बुक कराते समय होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए इस बार रेलवे एल्टरनेट ट्रेन अकोमोडेशन की सुविधा लेकर आया है।[जानिये कैसे 30 सेकंड में बुक करें तत्काल टिकट]

इस नयी सुविधा के जरिए अब अगर आपने टिकट बुक कराया है और वह वेटिंग का है तो सीट खाली होते ही आपको अपने आप आपके फोन पर मैसेज मिल जाएगा। ऐसी स्थिति में आपके श्रेणी में भी परिवर्तन किया जा सकता है जिसकी जानकारी आपको फोन पर मुहैया करायी जाएगी।
इस सुविधा के आने के बाद आपको बार-बार अपने टिकट की स्थिति की जांच करने से मुक्ति मिल जाएगी। जल्द ही रेलवे यह सुविधा शुरु करने जा रहा है, इस सुविधा का लाभ ऑनलाइन या टिकट काउंटर से टिकट लेने वाले दोनों यात्रियों को मिलेगा। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए रेलवे आपको टिकट बुक करते समय एक विकल्प मुहैया करायेगा जिसे आपको चुनना होगा।












Click it and Unblock the Notifications