कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियों से यशवंतपुर एक्सप्रेस के आखिरी 2 कोच टकराए, रेलवे ने बताया कैसे हुआ ट्रेन हादसा

Balasore Train Accident: रेलवे बोर्ड के सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ओडिशा ट्रेन हादसे की पूरी कहानी बताई।

balasore train accident

Railway Board Press Conference: ओडिशा के बालासोर में हुए साल 2023 के सबसे बड़े ट्रेन एक्सीडेंट में 275 लोगों की जान चली गई। इसी के साथ 1 हजार से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार (2 जून) को तीन ट्रेनों के बीच ये भीषण हादसा हुआ, जिसके बाद रविवार को रेलवे बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हादसे के बारे में बताया।

रेलवे बोर्ड की सदस्य जया वर्मा ने मीडिया को बताया कि इस हादसे में सिर्फ कोरोमंडल एक्सप्रेस शिकार बनी है। उन्होंने कहा कि मालगाड़ी पटरी से नहीं उतरी। चूंकि मालगाड़ी लौह अयस्क ले जा रही थी, इसलिए सबसे ज्यादा नुकसान कोरोमंडल एक्सप्रेस को हुआ।

यशवंतपुर की दो बोगियों से टकराई कोरोमंडल ट्रेन

जया वर्मा ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस की पटरी से उतरी बोगियां डाउन लाइन पर आ गईं, और यशवंतपुर एक्सप्रेस की आखिरी दो बोगियों से टकरा गईं, जो डाउन लाइन से 126 किमी / घंटा की गति से ट्रैक को पार कर रही थी।

सिग्नल में गड़बड़ी हुई

उन्होंने आगे कहा कि रेलवे ने हादसे के बाद सबसे पहले राहत और बचाव कार्य किया उसके बाद मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। बहानागा स्टेशन पर 4 लाइनें हैं। इसमें 2 मेन लाइन है। लूप लाइन पर एक माल गाड़ी थी। स्टेशन पर ड्राइवर को ग्रीन सिग्नल मिला था। दोनों गाड़ियां अपने पूरे गति पर चल रही थी। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि सिग्नल में गड़बड़ी हुई है।

ओवरस्पीडिंग जैसी कोई बात नहीं

रेलवे बोर्ड की सदस्य जया वर्मा ने कहा कि सिर्फ कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे की शिकार हुई है। ओवरस्पीडिंग जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, सिग्नलिंग के साथ कुछ समस्या रही थी। हम अभी भी विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। केवल कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई। ट्रेन लगभग 128 किमी/घंटा की गति से चल रही थी।

अस्पताल में भर्ती घायलों की लिस्ट जारी

ट्रेन हादसे के बाद विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने वाले यात्रियों की सूची नीचे दी गई वेबसाइटों पर अपलोड की गई है।

https://srcodisha.nic.in/

https://www.bmc.gov.in

https://www.osdma.org

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+