भारतीय रेलवे ने पूछा 'अरे ओ सांभा, कितना जुर्माना रखे है सरकार गंदगी फैलाने पर?'

नई दिल्ली। अगर आप हावड़ा डिविजन के किसी रेलवे स्टेशन पर जाएं और वहां गब्बर सांभा से पूछता मिल जाए कि 'अरे ओ सांभा, कितना जुर्माना रखे है सरकार गंदगी फैलाने पर' तो आश्चर्यचकित मत होईएगा।

INDIA

भारतीय रेलवे की हावड़ा डिवीजन ने स्वच्छता के प्रति यात्रियों में जागरुकता लाने के लिए ऐसे ही पोस्टरों का इस्तेमाल कर रही है।

ये है असली वजह

ये है असली वजह

बता दें कि कल यानी रविवार को दो अक्टूबर है। 2 अक्टूबर को देश बतौर भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन तो मनाता ही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तो उन्होंने इस दिन को स्वच्छता के नाम भी कर दिया, जो बापू के मूल मंत्रों में से एक था।

हावड़ा रेलवे डिविजन की शुरूआत

हावड़ा रेलवे डिविजन की शुरूआत

स्वच्छ भारत अभियान के कुछ दिन पहले हावड़ा रेलवे डिविजन के कई स्टेशनों पर लोगों को जागरूक करने के लिए नए अंदाज का प्रयोग कर किया जा रहा है। इसके तहत फिल्मों के पोस्ट और उनके नायकों के डॉयलॉग को इस्तेमाल किया जा रहा है।

असली Deewar तो ये है

असली Deewar तो ये है

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पोस्टर पर लिखा है 'मेरे पास रेलगाड़ी है, रिजर्व सीट है, ट्वीटर है, तुम्हारे पास क्या है, मेरे मुंह में पान है DEEWAR पर मत थूकना।'

और ये रही DLLJ

और ये रही DLLJ

इस तस्वीर को देख कर आपको दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे के शाहरुख काजोल तो याद ही गए होंगे लेकिन कभी ऐसा सोचा है?

गब्बर ने तो जुर्माने का रेट भी पूछ लिया

गब्बर ने तो जुर्माने का रेट भी पूछ लिया

इन पोस्टर्स के जरिए रेलवे यात्रियों से इधर उधर कूड़ा न फेंकने, दीवारों पर थूकने से रोकने और स्टेशन परिसरों के स्वच्छ रखने की जागरुकता फैला रहा है।

पीएम मोदी ने की थी शुरूआत

पीएम मोदी ने की थी शुरूआत

बता दें कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अन्य क्षेत्रों को साफ-सुथरा करना है।

यह अभियान महात्मा गाँधी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर 2014 को आरम्भ किया गया था। बता दें कि बापू ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+