Rail Roko Andolan: टिकैत का दावा- रेल रोको अभियान कामयाब, टेनी की गिरफ्तारी तक आंदोलन
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलकर चार किसानों की मौत हुई थी। आरोप है कि ये गाड़ी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा चला रहे थे। किसानों ने एफआईआर में आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया है। आशीष मिश्रा फिलहाल जेल में हैं। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। इधर, किसानों ने इस मामले में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग करते हुए 'रेल रोको आंदोलन' का ऐलान कर दिया है। किसानों ने आज 6 घंटे तक रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर में जगह-जगह ट्रेनें रोकने की घोषणा की गई है।

पढ़ें लाइव अपडेट
LIVE Feed
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि रेल रोको अभियान ठीक रहा। लोगों ने 5-6 घंटे तक ट्रेनें रोकीं। जब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी गिरफ्तार नहीं होते, हम अपनी बात कहते रहेंगे। वे IPC की धारा 120-B के अभियुक्त हैं। वे खुला नहीं घूम सकते, वे जांच को प्रभावित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications