बिहार रेल हादसे पर पीयूष गोयल ने जाहिर किया दुख
नई दिल्ली। बिहार में हुए रेल हादसे पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दुख जाहिर किया है। पीयूष गोयल ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। घटना के बाद रेलमंत्री के कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि रेलवे मंत्रालय रेलवे बोर्डे के संपर्क में हैं और ईस्ट रेलवे के जीएम के साथ भी रेल मंत्रालय संपर्क में है। आपको बता दें कि बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से आज उतर गए थे, जिसकी वजह से हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

बिहार के मुख्यमंत्री ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया है। हादसे पर दुख जाहिर करते हुए नीतीश कुमार ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलो को हर संभव मदद पहुंचाई जाए। हादसे बाद घटनास्थल पर दो एनडीआरएफ की टीमों को भेज दिया है। साथ ही पास के अस्पतालों में डॉक्टरों की एक टीम को भेजा गया है। जहां तमाम घायलों को पहुंचाया गया है और इनका यहां पर इलाज चल रहा है। बता दें कि इस हादसे में अभी तक 6 लोगों के मरने की खबर है जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस के 11 कोच पटरी से उतरे गए, जिसमे कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा सोनपुर डिविजन में हुआ, जब ट्रेन मेहनार रोड से तकरीबन 3.52 बजे गुजर रही थी। जो कोच पटरी से उतर गए हैं उसमे स्लीपर के तीन कोच, एस-8, एस10, जनरल का एक कोच और एक एसी-बी 3 कोच शामिल है। मौके पर सोनपुर और बरौनी में स्थित अस्पतालों में डॉक्टरों की एक टीम को भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- सीमांचल एक्सप्रेस हादसा: यूपी-छपरा रेलमार्ग बाधित, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए












Click it and Unblock the Notifications