Ashwini Vaishnaw वंदे भारत से पुरी से हावड़ा पहुंचे! कहा- अब वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयरियां, VIDEO

Ashwini Vaishnaw बतौर रेल मंत्री यात्रा कर रहे लोगों से फीडबैक लेते दिखे। उन्होंने पुरी से हावड़ा तक ट्रेन यात्रा के बाद भावी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

Ashwini Vaishnaw

Ashwini Vaishnaw बतौर रेल मंत्री जनता के बीच जाने और उनसे फीडबैक लेने के लिए चर्चा में रहे हैं। सबसे हालिया घटना पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले की है, जहां रेल मंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस से ट्रैवल करके पहुंचे थे।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार वैष्णव ओडिशा के पुरी से रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर हावड़ा पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ही इस रूट की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

हावड़ा पहुंचने के बाद रेल मंत्री ने कहा, यात्रा बेहद आरामदायक थी और युवाओं और यात्रियों के साथ बातचीत का सबसे अच्छा हिस्सा था।" केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हावड़ा आने पर यात्रियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

नई लॉन्च की गई वंदे भारत एक्सप्रेस में पुरी रेलवे स्टेशन से हावड़ा जंक्शन तक अपनी यात्रा समाप्त करने से पहले रेल मंत्री ने कहा था कि आने वाले कुछ समय में वंदे मेट्रो ट्रेन की भी योजना है।

रेल मंत्री ने कहा, पीएम मोदी ने लक्ष्य रखा है कि वंदे भारत जून तक लगभग सभी राज्यों में पहुंच जाए...वंदे मेट्रो को 100 किमी से कम दूरी और यात्रियों की दैनिक यात्रा के लिए डिजाइन किया जा रहा है।

वंदे भारत में ट्रैवल से पहले गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आधी रात को पुरी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। पुरी स्टेशन और कटक में रेल परियोजनाओं के साथ-साथ रेल मंत्री ने ओडिशा में केंद्र से होने वाली आवंटन राशि के बारे में जानकारी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+