रेल बजट 2016 में लगेगा झटका: किरायों में हो सकती है 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। रेल बजट में यात्रियों को झटका लग सकता है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस रेल बजट में यात्रा किराया 5 से 10 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए विचार किया जा सके। वहीं यात्री किरायों से होने वाली आमदनी में कमी भी एक कारण है।

फ्लाइट से ज्यादा होगा AC का किराया
अगर 10 फीसदी तक किराया बढ़ता है तो एसी का किराया कुछ फ्लाइट्स के किराए से ज्यादा हो जाएगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 2014 में सभी श्रेणियों के रेल यात्री किरायों में 14 फीसदी बढ़ोत्तरी की थी। रेलवे ने पिछले साल भी किरायों में 10 फीसदी बढ़ोतरी की थी। उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी को रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल बजट पेश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications