रेल बजट 2016: अब स्टेशनों पर मिलेंगी खास ये सुविधाएं
नयी दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने दूसरे बजट में लोकलुभावन घोषणाएं करने के बजाए यात्री सुविधाओं और इसके विस्तार पर पूरा ध्यान दिया। प्रभु ने रेल बजट 2016 में बुजुर्गों और महिलाओं के साथ-साथ विकलांगों पर भी खास ध्यान दिया है। यात्रियों के लिए नई सुविधाओं में महिला, बुजुर्गों, विकलांगों और बच्चों का विशेष तौर पर खास ध्यान रखा गया।
विकलांगों की सुविधाओं का रखा ध्यान
- विकलांगों के लिए इस साल 11 ए श्रेणी के स्टेशनों पर विशेष शौचालय बनाये जायेंगे।
- विकलांगों के लिए रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में छूट हासिल करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की है।
- व्हील चेयर की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी जाएगी।
- विकलांगों के लिए कम से कम एक शौचालय उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा
- वृद्धों और विकलांगों यात्रियों की सहायता के लिए कोंकण रेलवे में सारथी सेवा शुरू की गई है।
- बधिरों के लिए उपयुक्त कोच की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा।सभी नए सवारी डिब्बे ब्रेल एनेबल्ड की सुविधा।
अब स्टेशनों पर मिलेगी खास ये सुविधाएं
बुजुर्गों के लिए क्या खास
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए निचली सीट का कोटा बढ़ाया जा रहा है।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए निचली सीट का कोटा बढ़ाकर 50 फीसदी किया गया।
- सभी ट्रेनों में 120 लोअर बर्थ वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित होंगे।
- स्टेशनों पर एस्क्लेटर और लिफ्ट उपलब्ध कराई जाएंगी।
- पिक अप एंड ड्रॉप सेवा और व्हील चेयर सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।
- यात्री भुगतान आधार पर बैटरी चालित कारें, कुली सेवाएं आदि बुक कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications