अब मेघालय वाले देखेंगे पहली रेल
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अब रेल का सफर मेघालय तक मुमकिन होगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए यह जानकारी दी। जाहिर है कि इससे पूर्वोत्तर भारत रेलवे नेटवर्क से जुड़ सकेगा।
रेलें आजादी के साढ़े दशक में देश के मैदानी इलाकों में तो कई जगह पहुंचीं, लेकिन पहाड़ इनसे प्राय: अछूते रह गए। पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी ट्रेनें एकाध अपवाद को छोड़कर उन्हीं स्थानों तक पहुंच रही हैं, जहां अंग्रेज शासक रेल लाइनों के जरिये पहुंचा कर गए थे।
ट्रेन का सपना साकार
पर अब एक और उपलब्धि देश के पूर्वोत्तर इलाके में मिलने जा रही है। यहां के मेघालय राज्य में पहली बार ट्रेन का सपना साकार होने जा रहा है। योजना के मुताबिक मेघालय में पहली दफा असम के दुधनोई से मेघालय के मेंदीपत्थर को जोड़ने वाला रेल लिंक खुलने जा रहा है। मेंदीपत्थर मेघालय के उत्तरी गारो पहाड़ियों में स्थित है जो रेल लिंक चालू होने पर गुवाहाटी के मालीगांव से सीधे जुड़ जाएगा। वैसे उल्लेखनीय है कि मेघालय-असम का यह रेल लिंक 1992-93 में मंजूर किया गया था, लेकिन इसकी आधारशिला 2012 में रखी जा सकी।













Click it and Unblock the Notifications