Rail Budget Highlights: नई ट्रेनों का जनता करे इंतजार

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु लोकसभा में रेल बजट प्रस्तुत किया। फिलहाल नई ट्रेनों की घोषणा नहीं की गई है। उसके लिये जनता को थोड़ा इंतजार करना होगा। प्रस्तुत हैं रेल बजट के हाईलाइट्स।

1:14 बजे। नई ट्रेनों का सवाल है, तो उसके लिये हम समीक्षा करवा रहे हैं। समीक्षा पूरी होने पर हम सदन में उसे रखेंगे और तभी नई ट्रेनों की सूची पेश करेंगे। इन्हीं शब्दों के साथ रेल बजट सदन को सौंपता हूं। एक भारत श्रेष्ठ भारत।

1:13 बजे। भावी चुनौतियों का सामना करने के लिये रेलवे तैयार है।

1:10 बजे। इंजन के शोर को कम करने के लिये नया सिस्टम लगाया जायेगा।

1:09 बजे। रेलवे की जमीन पर 1 हजार करोड़ के सौर्य ऊर्जा के प्लांट लगाये जायेंगे। यह सब रेलवे के खर्च पर होगा।

1:09 बजे। रेलवे में जिस तरह पानी की बर्बादी होती है, उसके लिये वॉटर ऑडिट सिस्टम बनाया जायेगा।

1:08 बजे। रेलवे को बिजली मुहैया कराने के लिये सौर्य ऊर्जा प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।

1:08 बजे। रेलवे में ऊर्जा का महत्वपूर्ण रोल है। इसमें बचत की संभवना है। बिजली खुली बोली के तहत ली जायेगी।

1:07 बजे। इस साल रेल विश्वविद्यालय खोला जायेगा। इसमें रेलवे से जुड़े विषय पढ़ाये जायेंगे।

1:07 बजे। स्टेशनों व ट्रेनों पर कॉर्पोरेट ब्रांडिंग की जायेगी।

1:05 बजे। तटीय इलाकों को रेलवे से कनेक्ट किया जायेगा।

1:04 बजे। 1 लाख 11 करोड़ रुपए का बजट है, जिसमें संसाधन जुटाने के लिये बाजार से पैसा उठायेंगे।

1 बजे। रेलवे अच्छी सेवा प्रदान करेगी तो उसकी कमाई भी बढ़ेगी। लेकिन फिर भी संसाधन जुटाने के लिये बाजार से पैसा उठाना पड़ेगा।

12:57 बजे। पीपीपी मॉडल के माध्यम से रेलवे में रोजगार बढ़ाने, आधुनिकीकरण और क्षमता बढ़ाने का काम किया जायेगा।

12:56 बजे। रेलवे टेक्नोलॉजी पर अध्ययन व रिसर्च के लिये आईटी बीएचयू में संस्थान स्थापित किया जायेगा। इसके लिये तीन मंत्रालयों और उद्योगों का संघ भी बनाया जायेगा।

12:56 बजे। ट्रेनें पटरी से नहीं उतरें उसके लिये आधुनिक रेलवे लाइनें बिछाने का काम किया जायेगा। रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिये विशेष अध्ययन समिति बनायेंगे।

12:54 बजे। 3 हजार से ज्यादा बिना गार्ड वाली रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा के उपाय किये जायेंगे। आधुनिक रेल लाइन बिछायी जायेंगी।

12:50 बजे। मुंबई अहमदाबाद के बीच हाईस्पीड ट्रेन के प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाया जायेगा। यहां बुलेट ट्रेन चलनी है।

12:50 बजे। माल गाड़‍ियों की स्पीड बढ़ायी जायेगी, ताकि समय पर माल पहुंच सके।

12:49 बजे। 9 ट्रेनों की गति बढ़ायी जायेगी। 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने वाली ट्रेनों की गति 200 किमी प्रति घंटा की जायेगी।

12:49 बजे। ट्रेन की स्पीड बढ़ाने की बहुत आवश्यकता है। ताकि लोगों का समय बचे और रेल को मुनाफा होगा।

12:45 बजे। किसानों के लिये कार्गो सेंटर बनाये जायेंगे, जो फल सब्जी आदि का भंडारण किया जा सकेगा।

12:41 बजे। स्थानीय और मंडल स्तर पर अध‍िकारियों को ज्यादा शक्तियां प्रदान की जायेंगी, ताकि त्वरित कार्य हो सकें।

12:40 बजे। स्थानीय लोगों को स्थानीय नेता ज्यादा अच्छे से समझते हैं, इसके लिये स्थानीय स्तर पर समितियां गठित होंगी जो रेलवे को सुझाव देंगी।

12:39 बजे। स्टेशनों का आधुनिकीकरण उन शहरों की अर्थव्यवस्था को भी ऊपर उठा सकता है। इसके लिये नई नीति लायेंगे।

12:36 बजे। वरिष्ठ नागरिकों को लोअर बर्थ अनिवार्य किये जाने का प्रावधान किया जा रहा है।

12:36 बजे। ऊपर की बर्थ पर चढ़ने के लिये विशेष इंतजाम करने पर कार्य किया जा रहा है।

12:35 बजे। जिन पैसेंजर ट्रेनों में 24 डिब्बे हैं, उनमें बढ़ाकर 26 डिब्बे किये जायेंगे।

12:35 बजे। आईआरसीटीसी के माध्यम से विकलांग यात्रियों को व्हील चेयर मुहैया की जायेगी।

12:34 बजे। आदर्श स्टेशनों पर वाई-फाई फ्री दिया जायेगा।

12:34 बजे। 200 स्टेशनों को आदर्श स्टेशन बनाये जायेंगे।

12:34 बजे। महिलाओं की सुरक्षा के लिये महिला डिब्बों में सीसीटीवी कैमरा लगेंगे।

12:34 बजे। डिब्बों में मोबाइल चार्ज करने की सुविधा का विस्तार किया जायेगा।

12:33 बजे। ट्रेनों का समय बताने के लिये एसएमएस सेवा शुरू की जायेगी।

12:33 बजे। रेलवे के 2000 स्टेशनों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाये जायेंगे।

12:32 बजे। एक ही पोर्टल पर विभ‍िन्न सेवाओं को मुहैया कराया जायेगा।

12:32 बजे। मोबाइल पर एसएमएस को यात्री सत्यापन माना जायेगा। एसएमएस को टिकट माना जायेगा।

12:31 बजे। स्टेशनों पर वॉटर वेंडिंग मशीनें लगायी जायेंगी।

12:31 बजे। भोजन चुनने के लिये ई-केटरिंग की सुविधा लॉन्च की जायेगी। अलग-अलग स्टेशनों पर बेस स्टेशन स्थापित किये जायेंगे। ई-केटरिंग के जरिये उस खाने को बुक कर सकेंगे।

12:30 बजे। वॉरंट दिखाकर सिपाही सफर नहीं कर सकेंगे।

13:30 बजे। ऑटोमेटिक टिकटिंग मशीनों का प्रस्ताव रखा गया है।

13:35 बजे। स्मार्टफोन के माध्यम से टिकट बुक करने की सुविधा को लॉन्च किया जायेगा।

12:30 बजे। ई-टिकटिंग पोर्टल अलग-अलग भाषाओं में लॉन्च करेंगे।

12:29 बजे। अनारक्ष‍ित टिकट लेने में पांच मिनट से ज्यादा समय नहीं लगे इसके लिये ऑपरेशन फाइव मिनट लॉन्च करेंगे।

12:28 बजे। सुरक्षा से जुड़ी श‍िकायत 182 पर की जा सकेगी।

12:28 बजे। 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा नंबर 138 यात्रियों के लिये शुरू की जा रही है। यह 1 मार्च से शुरू होगी। यात्रा से जुड़ी समस्या इस पर बता सकेंगे।

12:27 बजे। रेलवे में चादर, तकिया, कंबल आदि को आधुनिक तरीके से डिजाइन किया जायेगा।

12:26 बजे। छह महीने के अंदर वैक्यूम टॉयलेट की डिजाइ लॉन्च करने के प्रयास करेंगे।

12:26 बजे। इस साल 17 हजार शौचालय बदले जायेंगे। साथ ही ट्रेनों में वैक्यूम टॉयलेट लगाये जायेंगे।

12:26 बजे। स्टेशनों पर ट्रेनों की सफाई के लिये अलग विभाग बनेगा।

12:25 बजे। यात्री किराये में बढ़ोत्तरी नहीं की जायेगी।

12:24 बजे। रेल यात्रा को स्वच्छ बनाने की ओर प्रयास किये जायेंगे।

12:22 बजे। ऑपरेशन की बात करें तो 2015-16 में ऑपरेटिंग अनुपात बढ़ा है।

21:21 बजे। अगले पांच वर्ष में साढ़े आठ लाख करोड़ के निवेश की जरूरत पड़ेगी।

12:21 बजे। रेलवे देश की सबसे अहम राष्ट्रीय संस्कृति बनी रहेगी। विदेशी संगठनों के साथ साझा में काम कर हम ज्यादा सुविधाएं मुहैया करा सकेंगे।

12:20 बजे। हम साझेदारी करेंगे निजी क्षेत्र के साथ, अंतर्रार्ष्टीय संस्थाओं व कंपनियों के साथ।

12:20 बजे। हम बजट के बाद विजन 2020 पेश करेंगे, जिसमें राज्य सरकारों को शामिल किया जायेगा।

12:20 बजे। हम राज्यों के साथ पार्टनरश‍िप करनी होगी। क्योंकि राज्य सरकारें स्थानीय लोगों को ज्यादा बेहतर तरीके से समझती हैं।

12:19 बजे। स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, आदि रेलवे के भी अभ‍िन्न भाग हैं।

12:18 बजे। चौथा लक्ष्य है अगले पांच साल में रेल को अपने ही वित्तीय संसाधनों से सुधार करने का है।

12:17 बजे। तीसरा लक्ष्य है रेलवे की क्षमता को बढ़ाना है। 20 फीसदी तक रेलवे लाइनें बढ़ायी जाने का

12:17 बजे। दूसरा लक्ष्य रेल की सुरक्षा का है।

12:16 बजे। हमारा पहला लक्ष्य है- यात्री का जैसा रेल पर अनुभव होता है, उसमें सुधार करना है। सेवाओं की क्वालिटी बढ़ाना है।

12:15 बजे। हमें तरीका बदलना होगा, हमें दिशा बदलनी होगी, हमें मेहनत करनी होगी। मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से 30 हजार सुझाव लोगों से मांगे। ज्यादातर सुझावों को बजट में शामिल किया गया है।

12:14 बजे। बड़े महानगरों को जोड़ने वाली रेलवे लाइनों पर व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है। जब भी रेलवे की बात करता हूं, हर कोई पूछता है - हे प्रभु ये कैसे होगा?

12:12 बजे। रेलवे में निवेश से ही रोजगार बढ़ सकता है। प्रधानमंत्री गरीबों के उद्धार की बात करते हैं। जो नागरिक रेलवे से सुविधाओं की उम्मीद करते हैं। उन्हें अंदाजा नहीं होता है कि रेलवे किन विषम परिस्थतियों में काम कर रहा है।

12:07 बजे। जब प्रधानमंत्री ने पूछा कि गवरनेंस क्या है। रेलवे में इसे कैसे लाया जाये। तो मैंने पिछले कुछ वर्षों में जाकर देखा और पाया कि निवेश की कमी है। जो चक्र चल रहा है, उससे रेल में निवेश नहीं बढ़ सकता है।

12:07 बजे। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया।

12 बजे। रेल मंत्री ने श्वेत पत्र प्रस्तुत किया।

11:45 बजे। वैंकैया नायडू ने सदन में बयान देकर कहा कि अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो वो उसके लिये माफी चाहते हैं। साथ ही उन्होंने सदन से अपील की कि सदन को सुचारु रूप से चलने दें।

11:34 बजे। सदन के अंदर हंगामे को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही 11:45 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

11:30 बजे। रेल मंत्री सुरेश प्रभु संसद भवन पहुंचे। यहां उनके साथ रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी हैं।

11:28 बजे। रेल मंत्री संसद भवन के लिये रवाना हुए। वहां पहुंच कर दोपहर 12 बजे से बजट भाषण पढ़ना शुरू करेंगे।

11:17 बजे। वैंकैया नायडू ने सदन में कहा कि अगर उनके बयान से विपक्ष को ठेस पहुंची है, यह मैं नहीं जानता, लेकिन यह मेरा अंदाज-ए-बयां हो सकता है, क्योंकि मैं हमेशा तथ्यों पर बात करता हूं।

11:15 बजे। संसद भवन के अंदर कांग्रेस नेता जमकर हंगामा कर रहे हैं। इससे लग रहा है कि कांग्रेसी रेल बजट के भाषण में जमकर व्यवधान डालेंगे।

सुबह 11 बजे। रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी रेल भवन पहुंचे। यहां पर दोनों मंत्रियों ने अध‍िकारियों से बात की।

सुबह 10:45 बजे। रेल मंत्री सुरेश प्रभु अपने घर से निकले। यहां से वो रेल भवन गये।

10:30 बजे। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि नायडू ने कांग्रेस पार्टी की इंसल्ट की है। उन्हें माफी मांगनी ही होगी।

क्या कहा था नायडू ने- कल शाम नायडू ने कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के लिये भाजपा को आत्ममंथन करना चाहिये और आपको (कांग्रेस) को भी सोचना चाहिये कि दिल्ली में आपका (कांग्रेस का) अंक शून्य क्यों रहा।

सुबह 10 बजे। संसद शुरू होने से पहले कांग्रेसी नेताओं ने वैंकैया नायडू के ख‍िलाफ हंगामा काटने की पूरी तैयारी कर ली।

सुबह 9:30 बजे। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बजट से पहले मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटी और कहा कि किराया नहीं बढ़ाया जायेगा। आम यात्रियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी। सामान्य यात्रियों के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता रहेगी।

मनोज सिन्हा ने कहा कि रेल नेटवर्क पर सरकार गंभीर है। सरकार ट्रेनों में साफ सफाई को लेकर भी गंभीर है। उन्होंने कहा कि किराया बढ़ेगा-घटेगा यह तो बजट भाषण में पता चल जायेगा, लेकिन सरकार ने यात्रियों का खयाल रखा है। देश की जनता के हित में बजट है।

हालांकि सिन्हा ने विस्तार से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और कहा कि बजट पेश होने का इंतजार कीजिये।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+