रेल बजट 2015: अब ट्रेन में होगी ई-केटरिंग की सुविधा
नई दिल्ली। आज मोदी सरकार का पहला संपूर्ण बजट संसद में पेश हुआ है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सिलसिलेवार ढंग से संसद में अपना पहला रेल बजट पेश किया है। आज के बजट को आम जनता के मद्देनजर पेश किया गया है। रेल मंत्री ने कहा है कि अब रेल में भोजन चुनने के लिये ई-केटरिंग की सुविधा लॉन्च की जायेगी। अलग-अलग स्टेशनों पर बेस स्टेशन स्थापित किये जायेंगे। ई-केटरिंग के जरिये उस खाने को बुक कर सकेंगे।
इसके अलावा रक्षा यात्रा प्रणाली का विकास किया जायेगा और स्टेशनों 650 अतिरिक्त शौचालय बनाए जाएंगे और उनकी सफाई का विशेष ख्याल रखा जायेगा। प्रभु ने कहा कि हमें समय की जरूरत है। फिलहाल रेल यात्रा नहीं बढ़ाया गया है और ना ही नयी गाड़ियों का ऐलान हुआ है।
अब ट्रेन में होगी ई-केटरिंग की सुविधा
आपको बता दें कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु गुरुवार को लोकसभा में रेल बजट को पेश करते हुए कहा कि यात्री किराये में किसी तरह की वृद्धि न करते हुए इस दौरान यात्रियों की जरूरत और रेल संपर्क के दीर्घकालिक हितों में संतुलन बिठाने का वादा किया है, ताकि यह गुणवत्ता, सुरक्षा और पहुंच के लिहाज से विश्व स्तरीय उद्यम बन सके। प्रभु ने कहा, "यात्री किराये में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। हम साफ-सफाई सहित यात्रियों की सुविधाओं में सुधार पर ध्यान केंद्रित करेंगे।"













Click it and Unblock the Notifications