रेल बजट: 17 नई एसी प्रीमियम ट्रेनें चलायी जायेंगी, 38 एक्सप्रेस

ताज़ा अपडेट के लिये कृपया इसी पेज को रिफ्रेश करते रहें
12:30 बजे। संसद भवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपडेट-
>17 नई एसी प्रीमियम ट्रेनें चलायी जायेंगी।
> रेल यात्री किराये में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
> 38 नई एक्सप्रेस ट्रेनें चलायी जायेंगी।
> प्लेन की तर्ज पर मार्केट की तर्ज पर किराया होगा।
> 3 ट्रेनों के फेरों में वृद्धि।
> 10 पैसेंजर ट्रेने चलायी जायेंगी।
> 2 डेमू ट्रेनें चलायी जायेंगी।
> तीन रेलकोच कारखाने लगाये जायेंगे।
12:23 बजे। लाेकसभा को कल तक के लिये स्थगित कर दिया गया।
12:23 बजे। चिरंजीवी समेत कई नेता वेल तक पहुंचे।
12:22 बजे। लोकसभा में चार मंत्रियों ने तेलंगाना को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिस वजह से रेलमंत्री अपना भाषण नहीं पढ़ पाये।
12:20 बजे। मेघालय तक रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव।
12:19 बजे। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर तक रेलवे लाइन बिछायी जायेगी।
12:15 बजे। रेलमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नई ट्रेन और टनल की वजह से रेलवे को फायदा हुआ है।
12:10 बजे। रेलमंत्री ने बजट भाषण शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले रेलवे की उपलब्धियां गिनायीं।
12:00 बजे। रेल बजट का भाषण देने का वक्त हो गया है, लेकिन सांसदों का लोकसभा में हंगामा जारी है।
11:45 बजे। रेल मंत्री सदन में पहुंच चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications