चर्चा में राहुल गांधी के पीछे दिख रही तस्वीर, अब पता चली फोटोग्राफर की कहानी
नई दिल्ली, 23 जून: पूरे देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। सरकार का दावा है कि उसके सटीक मैनेजमेंट की वजह से अब हालात पूरी तरह से काबू में आ गए हैं, जबकि विपक्ष महामारी से निपटने में केंद्र को फेल बता रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने 22 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मोदी सरकार पर काफी सवाल उठाए। इस दौरान राहुल के पीछे एक फोटो फ्रेम नजर आया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

आर्किटेक्ट ने पूछा सवाल
फोटो में नीला आसमान और खूबसूरत पहाड़ नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता श्रीनिवास बी वी ने जब राहुल के वीडियो को शेयर किया, तो आर्किटेक्ट सीतू महाजन कोहली ने राहुल गांधी के भांजे रेहान राजीव वाड्रा को टैग कर लिखा कि मुझे पीछे दिख रही फोटो काफी पसंद आई। ये बहुत ही शानदार है। क्या ये आपकी है रेहान?

रेहान ने दिया ये जवाब
इसके बाद रेहान ने अपने ट्विटर हैंडल से रिप्लाई किया- हां। जिस पर सीतू ने कहा शानदार रेहान। आप पहले से ही मेरे पसंदीदा फोटोग्राफर हैं। आपकी तस्वीरें मेरे अंदरूनी हिस्सों में जान डाल देती हैं। मुझे भी एक ऐसी तस्वीर चाहिए। इस पर रेहान ने कहा कि थैंक यू। खुशी है कि ये आपको पसंद आई। वैसे ये तस्वीर माउंट एवरेस्ट की है। जब रेहान प्लेन से उसके ऊपर से गुजरे तो उन्होंने इसे क्लिक किया था।

इंस्टा पर काफी एक्टिव
आपको बता दें कि रेहान राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा के बेटे हैं। अभी वो सिर्फ 20 साल के हैं, लेकिन उनकी फोटोग्राफी में काफी दिचलस्पी है। ट्विटर के अलावा इंस्टाग्राम पर भी वो काफी सक्रिय रहते हैं। साथ ही वहां पर अपने फोटोग्राफ्स को शेयर करते रहते हैं। फरवरी में उन्होंने इंस्टा पर राहुल गांधी के पीछे दिख रही फोटो को पोस्ट किया था। साथ ही लिखा कि दुनिया के टॉप पर, माउंट एवरेस्ट आसमान से।












Click it and Unblock the Notifications