आज है राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी, देखें प्री-वेडिंग रस्मों की सारी तस्वीरें और वीडियो

आज है राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी, देखें प्री-वेडिंग रस्मों की सारी तस्वीरें और वीडियो

मुंबई, 16 जुलाई: सिंगर और बिग बॉस 14 के फाइनलिस्ट राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार की आज शादी है। हफ्ते भर पहले राहुल वैद्य और दिशा परमार ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि 16 जुलाई को वह दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। शादी के पहले लवबर्ड्स अपने प्री-वेडिंग रस्मों और फंक्शन को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। राहुल वैद्य की मेहंदी से लेकर हल्दी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। राहुल और दिशा की मेहंदी की रस्म बुधवार (14 जुलाई) और हल्दी की रस्म गुरुवार (15 जुलाई) को दिन में हुई।

हल्दी में सराबोर दिखे राहुल और दिशा

हल्दी में सराबोर दिखे राहुल और दिशा

राहुल वैद्य और दिशा परमार की हल्दी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। हल्दी की सेरेमनी में राहुल वैद्य ने पीला रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था। वहीं दिशा परमार ने हल्दी के मौके पर पीले रंग की आउटफिट पहनी थी। सामने आई हल्दी की तस्वीरों में राहुल और दिशा दोनों ही हल्दी में सराबोर दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे समेत पूरे शरीर पर हल्दी लगा हुआ दिख रहा है।

जब राहुल ने दिशा को कहा-

जब राहुल ने दिशा को कहा- "मेहंदी लगा के रखना"

मेहंदी सेरेमनी में भी राहुल और दिशा मस्ती के मूड में दिखे थे। पैपराजी को पोज देते वक्त राहुल ने गाना गाते हुए दिशा को कहा था, "मेहंदी लगा के रखना"। राहुल ने एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें राहुल और दिशा दोनों "मेहंदी लगा के रखना" गाने पर डांस कर रहे हैं।

प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर रहे हैं राहुल-दिशा

प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर रहे हैं राहुल-दिशा

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने का फैसला किया है। परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में राहुल और दिशा सात फेरे लेंगे। राहुल के दोस्त और बिग बॉस कंटेस्टेंट अली गोनी और जैस्मीन भसीन शादी में शामिल हो सकते हैं।

राहुल ने दिशा को किया था नेशनल टीवी पर प्रपोज

राहुल ने दिशा को किया था नेशनल टीवी पर प्रपोज

बिग बॉस 14 में राहुल वैद्य ने दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था। पहली दफा राहुल ने अपनी टी-शर्ट पर दिशा का नाम लिखकर उनसे शादी के लिए पूछा था। वहीं दूसरी बार जब दिशा परमार बिग बॉस-14 में राहुल वैद्य से मिलने आई थीं तो राहुल ने दिशा को दोबारा शादी के लिए प्रपोज किया था।

2018 में ऐसे हुई थी राहुल और दिशा की मुलाकात

2018 में ऐसे हुई थी राहुल और दिशा की मुलाकात

राहुल और दिशा परमार एक दूसरे को 2018 से जानते हैं। दोनों की एक-दूसरे के साथ बातचीत इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी। उसके बाद 2019 में राहुल वैद्य ने दिशा परमार के साथ साल 2019 में रिलीज हुई एलबम 'याद तेरी' में साथ काम किया था।

राहुल वैद्य इंडियन आइडल के रह चुके हैं सेकेंड रनर-अप

राहुल वैद्य इंडियन आइडल के रह चुके हैं सेकेंड रनर-अप

राहुल वैद्य सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन-1 में भी हिस्सा लिए थे। राहुल वहां सेकेंड रनर-अप थे। इसके अलावा राहुल वैद्य 'जो जीता वही सुपर स्टार' और 'संगीत का महामुकाबला' जैसे टीवी शो में भी हिस्सा ले चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+