5 दिन बाद है राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी, कपल के संगीत परफॉर्मेंस का डांस रिहर्सल वीडियो हुआ वायरल
5 दिन बाद है राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी, कपल के संगीत परफॉर्मेंस का डांस रिहर्सल वीडियो हुआ वायरल
मुंबई, 11 जुलाई: टेलीविजन के फेमस कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार की 5 दिनों बाद यानी 16 जुलाई को शादी है। राहुल और दिशा दोनों शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। राहुल वैद्य और दिशा की शादी के कपल जितने एक्साइटेड हैं, उतने ही एक्साइटेड, उनके फैंस भी उनकी शादी को देखने के लिए हैं। इसी बीच राहुल और दिशा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में राहुल और दिशा परमान अपनी संगीत परफॉर्मेंस के डांस का रिहर्सल करते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा दोनों अपनी सोलो परफॉर्मेंस की भी प्रैक्टिस कर रहे हैं।

राहुल और दिशा के डांस रिहर्सल का वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड
राहुल और दिशा के डांस रिहर्सल का वीडियो देख उनके फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। राहुल और दिशा इस वीडियो में डांस प्रैक्टिस करते वक्त कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। दिशा परमार ने फ्लोरल ड्रेस वाली वनपीस पहनी है और उसके साथ शॉर्ट डेनिम जैकेट पहना है। वहीं सिंगर राहुल वैद्य शॉर्ट्स और टी शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि संगीत पार्टी में दोनों किस गाने पर डांस करने वाले हैं, इसका पता नहीं चल पाया है।

वायरल हुआ राहुल-दिशा का डांस वीडियो
राहुल वैद्य और दिशा के डांस रिहर्सल का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में छोटे-छोटे कई क्लिप को असेंबल किया गया है। एक क्लिप में राहुल-दिशा अपने सोलो परफॉर्मेंस की भी प्रैक्टिस कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी क्लिप में राहुल और दिशा एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

राहुल वैद्य ने अभी तक नहीं ली है वेडिंग आउटफिट
शादी की तैयारियों पर राहुल वैद्य ने कहा है, '' दिशा परमार ने तो शादी का जोड़ा फाइनल कर लिया है। लेकिन मैंने अभी तक वेडिंग आउटफिट फाइनल नहीं की है। हालांकि मैं एक-दो दिन में फाइनल कर लूंगा। नहीं तो मुझे टी-शर्ट और जींस में ही शादी करनी पड़ेगी। (हंसते हुए) ''

राहुल ने बिग बॉस में किया था दिशा को शादी के लिए प्रपोज
राहुल वैद्य और दिशा परमार ने 2018 में एक-दूसरे से इंस्टाग्राम पर चैट करना शुरू किया था। तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। राहुल ने बिग बॉस में नेशनल टीवी पर दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था।












Click it and Unblock the Notifications