Madhanya Song: राहुल वैद्य ने गर्लफ्रेंड दिशा परमार से कर ली शादी, Video ने मचाई धूम

मुंबई, अप्रैल 18। सिंगर और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल वैद्य का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक वीडियो सॉन्ग 'मधान्या' रिलीज हो गया है। इस गाने में राहुल वैद्य के अपोजिट उनकी गर्लफ्रेंड और फ्यूचर वाइफ दिशा परमार हैं। रविवार यानी 18 अप्रैल को यूट्यूब पर वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य और दिशा परमार की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स इस गाने को राहुल और दिशा का फ्यूचर वेडिंग सॉन्ग भी बता रहे हैं।

राहुल वैद्य और दिशा ने की शादी

राहुल वैद्य और दिशा ने की शादी

आपको बता दें कि 'मधान्या' गाने में राहुल वैद्य और असीस कौर ने अपनी आवाज दी है, वहीं म्यूजिक डायरेक्शन लीजो जॉर्ज और डीजे चेतस का है। मधान्या गाने में राहुल वैद्य और दिशा परमार की क्यूट लव स्टोरी को दिखाया गया है। वीडियो में राहुल-दिशा की शादी को दिखाया गया है। यह कपल दूल्हा-दुल्हन के रूप में एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहा है। वीडियो पोस्ट होने के सिर्फ एक घंटे में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए।

खूबसूरत लग रहे हैं राहुल और दिशा

खूबसूरत लग रहे हैं राहुल और दिशा

सोशल मीडिया यूजर्स और राहुल वैद्य के फैंस को उनका यह गाना बहुत पसंद आ रहा है। म्यूजिक वीडियो में दिशा ने पिंक कलर का एलिगेंट लहंगा पहना हुआ है जबकि राहुल वैद्य ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है। वीडियो को देखने पर ऐसा लगता है जैसे राहुल और दिशा सचमुच की शादी कर रहे हों। दोनों एक साथ काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। सिंगिंग के साथ गाने में राहुल वैद्य की एक्टिंग ने चार चांद लगा दिया है।

वीडियो की तारीफ में यूजर्स ने पढे़ कसीदे

वीडियो की तारीफ में यूजर्स ने पढे़ कसीदे

वीडियो में राहुल वैद्य एक परफेक्ट दूल्हे की तरह दिख रहे हैं। यूट्यूब पर वीडियो के अपलोड होने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने गाने और राहुल-दिशा की एक्टिंग की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि आरकेवी एकमात्र सिंगर है जो इतनी अच्छी एक्टिंग कर सकता है। बिग बॉस में भी राहुल ने अपने टैलेंट का लोहा मनवाया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राहुल की आवाज में एक जादू है, उसे उनकर मैं भावुक हो गया। हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं।'

डंके की चोट पर करेंगे शादी

डंके की चोट पर करेंगे शादी

बता दें कि गाने की शूटिंग के दौरान कुछ फोटो और वीडियो सामने आया जिससे फैंस अंदाजा लगाने लगे कि दिशा और राहुल शादी कर रहे हैं। हालांकि जब राहुल से शादी का प्लान पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'कुछ लोग होते हैं जो छुप छुपाके प्‍यार करते हैं, लेकिन हम डंके की चोट पर शादी करेंगे।' राहुल के अलावा दिशा परमार ने भी कहा कि अभी तक शादी के डेट फिक्स नहीं की गई है, सच कहूं तो हम जल्द शादी करना चाहते हैं। हालांकि जिस तरह कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है तो हम उसी हिसाब से अपनी शादी प्लान कर रहे हैं। बता दें कि राहुल-दिशा काफी समय बाद एक बार फिर से ऑनस्क्रीन प्यार के पल बिताते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: क्या राहुल वैद्य ने गर्लफ्रेंड दिशा परमार से कर ली शादी? Video में नजर आए जिगरी यार अली गोनी और जैस्मिन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+