राहुल बोले हर भारतीय के खून में है कांग्रेस का डीएनए

मथुरा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से नंबर एक पोजीशन पर लाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज उन्होंने मथुरा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बिहार चुनाव: बल्लेबाजी करने उतरे राहुल, रनर बनेंगे लालू-नीतीश

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक के भीतर कांग्रेस का डीएनए हैं और उसे पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जिसके खून में कांग्रेस का डीएनए नहीं हो।

मैं पिता जी की बात नहीं मानता था

राहुल गांधी ने अपने पिताजी को याद करते हुए कहा कि मैं उनकी कई बात नहीं मानता था। अगर वह चाहते तो मुझसे वो मनवा सकते थे। ठीक वैसे ही कांग्रेस में कई लोग हैं जो मेरी बात नहीं मानते हैं लेकिन वो हमारे परिवार का हिस्सा हैं हम उनकी बात को सुनते हैं।

आरएसएस की तरह नहीं चलती है कांग्रेस

आरएसएस पर भी राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आरएसएस की तरह नहीं काम करती है। मोहन भागवत आसमान की ओर देखकर कहते हैं कि आसमान काला है तो सभी आरएसएस के लोग यस सर कहते हैं।

गाली देते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री आलोचना नहीं सहन कर सकते हैं। मैं उनके पास जाता हूं तो वह आलोचना नहीं करते है बल्कि गाली देते हैं।

यूपी में नंबर एक की विचारधारा है कांग्रेस की

राहुल ने कहा कि यूपी में हम चौथे नंबर की पार्टी हैं लेकिन विचारधारा के मामले में पहले स्थान पर हैं। अगर हम अपनी विचारधारा पर लौट आयें तो हम यूपी में चुनाव जीत सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+