क्या राहुल गांधी ने किया चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन?
नई दिल्ली। राहुल गांधी के एक इंटरव्यू को लेकर एक बवाल खड़ा हो सकता है। बीजेपी का आरोप है कि हैदराबाद में राहुल गांधी ने जो इंटरव्यू दिया था, वह दरअसल वोटरों को लुभाने के लिए पेड न्यूज का सहारा लिया गया था। केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा, मुख्तार अब्बास नकवी और बीजेपी के मीडिया प्रभारी अनिल बलुनी समेत एक प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद से प्रकाशित इस इंटरव्यू की एक प्रति को अपने साथ ले जाकर चुनाव आयोग के सामने पेश किया। उन्होंने राहुल गांधी पर पेड न्यूज का आरोप लगाया है।

चुनाव पैनल के अधिकारियों से मिलने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा, 'तेलंगाना और राजस्थान में मतदान से एक दिन पहले राहुल गांधी ने जो इंटरव्यू दिया, जो कि वास्तव में एक पेड न्यूज था।' उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं और चुनावी प्रक्रिया को भी प्रभावित करने की कोशिश की। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया का उल्लंघन किया है।
नकवी ने आगे कहा कि गांधी ने अपने साक्षात्कार में दावा किया कि कांग्रेस जीत रही है और बीजेपी सभी पांच राज्यों में चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि यह इंटरव्यू एक पेड न्यूज की श्रेणी में आता है। नियमों के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले कोई अभियान या ऐसे साक्षात्कार नहीं किए जाने चाहिए। गांधी ने जानबूझकर मतदाताओं और चुनाव की स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की। हम उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं।
ये भी पढ़ें: क्या दरवाजे तोड़कर वाड्रा के ठिकानों पर ED ने की छापेमारी?, कांग्रेस ने बताया बदले की राजनीति












Click it and Unblock the Notifications