ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, तस्वीर शेयर कर इन्हें कहा शुक्रिया

ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, तस्वीर शेयर कर इन्हें कहा शुक्रिया

Bollywood News Rahul Roy Health Update: फिल्म आशिकी फेम बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय पिछले महीने से ब्रेन स्ट्रोक की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राहुल रॉय ने घर आकर अपनी बहन और बहनोई के साथ तस्वीर शेयर कर फैन्स और परिवार को शुक्रिया कहा है। 52 वर्षीय राहुल रॉय को नवंबर 2020 में कारगिल के माइनस 12 डिग्री टेम्प्रेचर में फिल्म शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था। राहुल रॉय यहां गलवान वैली पर बेस्ड फिल्म 'LAC -Live The Battle' की शूटिंग कर रहे थे। उसके बाद से ही वो मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। राहुल की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है लेकिन घर में वो मेडिकल केयर में रहेंगे।

Rahul Roy

राहुल रॉय ने तस्वीर शेयर कर क्या लिखा?

राहुल रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने घर आने के बारे में पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। इस पोस्ट के साथ राहुल ने अपनी बहन प्रियंका और ब्रदर इन लॉ रोमीर सेन की तस्वीर शेयर की है। राहुल रॉय ने फोटो शेयर कर लिखा, "मैं हॉस्पिटल में काफी दिन बिताने के बाद घर लौट आया हूं। मैं ठीक हो रहा हूं। हालांकि, अभी भी पूरी तरह से ठीक होने के लिए मुझे और भी लंबा सफर तय करना है। लेकिन आज मैं उन सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं, जो मेरे साथ इस दौरान खड़े रहे। रोहित मेरे भाई, मेरी बहन और मेरी सबसे अच्छी दोस्त प्रियंका, मेरे जीजा रोमीर, मेरे दोस्त अदिति गोवित्रीकर, डॉ हुज, जाहिद, अश्विनी कुमार, अजहर, श्रुति द्विवेदी, सुचित्रा पिल्लई और मेरे सभी प्रशंसकों जिन्होंने मेरे लिए दुआएं की। आप सभी को मेरा प्यार।"

कारगिल में शूटिंग के दौरान राहुल को आया ब्रेन स्ट्रोक

राहुल रॉय को नवंबर 2020 में गलवान घाटी पर आधारित फिल्म 'LAC -Live The Battle' की शूटिंग के दौरान कारगिल में ब्रेन स्ट्रोक आया था। तबीयत खराब होने के बाद राहुल को कारगिल से एयर लिफ्ट कर श्रीनगर लाया गया और फिर वहां से मुंबई। राहुल को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें वॉकहार्ट अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां फिजियोथेरेपी करवाई। राहुल अस्पताल में कुछ दिन आईसीयू में भी रहे थे।

राहुल रॉय ने अपना बॉलीवुड डेब्यू महेश भट्ट की 1990 की फिल्म आशिकी से किया था। इसी फिल्म राहुल स्टार बन गए थे। फिल्म उस वक्त की बड़ी हिट हुई थी। इसके बाद उन्होंने सपने साजन के, जानम, जुनून जैसी कई फिल्मों में काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+