दूसरी बार मां बनीं राहुल महाजन की एक्स-वाइफ डिंपी गांगुली, बच्चे की शेयर की तस्वीर
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन की एक्स-वाइफ डिंपी गांगुली ने शनिवार को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है, डिंपी ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे के पैरों की फोटो साझा करते हुए लिखा- 'ईस्टर इव पर जन्मा बनी ब्लू...आर्यन रॉय', इस खुशखबरी को सुन डिंपी के दोस्तों ने उन्हें बधाई दी है।

राहुल महाजन पर डिंपी ने लगाए थे संगीन आरोप
गौरतलब है कि राहुल महाजन ने 2010 में डिंपी से एक रियलिटी शो में रियल शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता बहुत ही कम समय के लिए चला, 4 महीने के बाद ही दोनों अलग हो गए और 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया, इसके बाद डिंपी ने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन रोहित रॉय से नवंबर 2015 में प्रेम विवाह किया था, मालूम हो रोहित मूल रूप से बंगाल के हैं, डिंपी और रोहित की ये दूसरी संतान है, साल 2016 में डिंपी ने बेटी रियाना को जन्म दिया था।
रिएलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' शो में की थी शादी
मालूम हो कि डिंपी ने साल 2010 में रिएलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' में राहुल महाजन से शादी की थी। राहुल और डिंपी दोनों 'बिग बॉस 8' में नजर आए थे। उसके कुछ वक्त बाद डिंपी ने राहुल महाजन पर मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, राहुल महाजन पर कई साल पहले ड्रग्स रखने के आरोप भी लग चुके थे।
तलाक के बाद राहुल महाजन ने की थी तीसरी शादी
इसके बाद साल 2018 में राहुल महाजन ने अपने से 18 साल छोटी मॉडल कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या लीना से तीसरी शादी की थी, राहुल की तीसरी शादी पर डिंपी गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उम्मीद करती हूं इस दफा अपनी बीवी को पीटेंगे नहीं। हालांकि डिंपी ने राहुल को शुभकामनाएं दीं थी और कहा कि उनके मन में राहुल को लेकर अब कोई शिकायत नहीं है। डिंपी ने कहा मुझे इस बात की खुशी है। उम्मीद करती हूं कि इस बार उनके चारों ओर खुशियां होंगी, जैसी मुझे मिल रही हैं।

पहली पत्नी ने भी राहुल पर लगाए थे आरोप
मालूम हो कि राहुल महाजन की पहली पत्नी उनके बचपन की दोस्त श्वेता सिंह थीं। दोनों की शादी अगस्त 2006 में हुई थी। श्वेता और राहुल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही श्वेता सिंह ने राहुल पर मारपीट और हिंसा करने का आरोप लगाया था।

ड्रग्स लेते पकड़े गए थे महाजन...
बता दें कि राहुल महाजन दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे हैं, पिता की मृत्यु के बाद से ही राहुल विवादों में बने रहे हैं। शराब और ड्रग्स के सेवन के बाद राहुल महाजन की तबीयत खराब हो गई थी इसके बाद नशीली दवा रखने और उसके सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था, हालांकि बाद में उन्हें दो लाख रुपए के मुचलके पर बेल मिल गई थी।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications