चिंतन शिवर के पहले ही होगी राहुल की ताजपोशी, कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर कांग्रेस खेमे से है, न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक चिंतन शिवर के पहले ही राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जा सकता है और इसके अलावा पार्टी में काफी उलटफेर होने के संकेत है।
जिसके चलते कांग्रेस से पुराने चेहरों को पीछे और युवा चेहरों को आगे किया जा सकता है, इसके अलावा पार्टी को संगठित करने के लिए कुछ कठोर कदम भी उठाये जा सकते हैं, जिनका खुलासा चिंतन शिविर में होगा।
खबर ये भी है कि कांग्रेस अपनी पार्टी के महासचिव, सचिव और प्रदेश अध्यक्षों को भी बदल सकती है।













Click it and Unblock the Notifications