'भाजपा सरकार युवाओं की दुश्मन', यूपी 69000 शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी

UP 69000 Teacher Recruitment Reservation: उत्तर प्रदेश में 69000 प्राइमरी टीचरों की भर्ती से जुड़ी मेरिट लिस्ट को इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने रद्द कर दिया है। अदलात ने यूपी सरकार को आदेश दिया है कि 3 महीने के भीतक नई मेरिट लिस्ट बनाई जाए, जिसमें बेसिक शिक्षा नियमावली और आरक्षण नियमावली का पालन हो।

अब कोर्ट के फैसले को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार को आरक्षण विरोधी बताते हुए जमकर घेरा है। राहुल गांधी ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए बीजेपी पर कड़ा हमला बोला है।

Rahul Gandhi

'भाजपा सरकार की साजिशों को करारा जवाब'

राहुल गांधी ने अपने 21 फरवरी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, "69,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार की साजिशों को करारा जवाब है। यह 5 वर्षों से सर्दी, गर्मी, बरसात में सड़कों पर निरंतर संघर्ष कर रहे अमित मौर्या जैसे हज़ारों युवाओं की ही नहीं, सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले हर योद्धा की जीत है।"

दोनों की ही गुनहगार सिर्फ भाजपा-राहुल गांधी

बीजेपी को घेरते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा, "आरक्षण छीनने की भाजपाई ज़िद ने सैकड़ों निर्दोष अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। पांच साल ठोकरें खा कर बर्बाद होने के बाद जिनको नई सूची के ज़रिए नौकरी मिलेगी और जिनका नाम अब चयनित सूची से कट सकता है, दोनों की ही गुनहगार सिर्फ भाजपा है।"

'भाजपा सही मायने में युवाओं की दुश्मन'

भाजपा को युवाओं की दुश्मन बताते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि,"'पढ़ाई' करने वालों को 'लड़ाई' करने पर मजबूर करने वाली भाजपा सरकार सही मायने में युवाओं की दुश्मन है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+