राहुल गांधी ने जनता को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, किसानों के लिए की प्रार्थना

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर एक ट्वीट के माध्यम से लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने किसान-मजदूरों के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर एक ट्वीट के माध्यम से लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने किसान-मजदूरों के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं। अपने इस ट्वीट से उन्होंने परोक्ष रूप से केन्द्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में कहा कि, "फसल कटाई का समय खुशी और उल्लास का समय है। मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू, भोगी और उत्तरायण की शुभकामनाएँ! हमारे किसान-मजदूरों के लिए विशेष प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं जो शक्तिशाली ताकतों के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।"

Recommended Video

    Rahul Gandhi और Priyanka ने Makarsankranti और Pongal के बहाने PM Modi को घेरा | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi

    राहुल गांधी के इस ट्वीट को पढ़कर आसानी से समझा जा सकता है कि उन्होंने कहीं न कहीं किसानों के मुद्दे पर सरकार को परोक्ष रूप से घेरने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने तमिल भाषा में एक और ट्वीट किया है जिसके जरिए उन्होंने लोगों को पोंगल की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने लिखा, "मैं आपके साथ पोंगल मनाने के लिए आज तमिलनाडु आ रहा हूं। मैं मदुरै में जल्लीकट्टू उत्सव में भाग ले रहा हूं।"

    इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी, जल्लीकट्टू के आयोजन में होंगे शामिल

    आपको बता दें कि पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्राति को पूरे देश में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

    उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति, असम में बिहू, गुजरात में उत्तरायण और तमिलनाडु में इसे पोंगल के नाम से जाना जाता है। इस त्यौहार पर लोग खूब पतंगबाजी करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+