Rahul Gandhi in Wayanad: सांसदी बहाली के बाद पहली बार वायनाड जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी सदस्यता की बहाली के बाद पहली बार वायनाड जाएंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता की बहाली के बाद पहली बार केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 12-13 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों से रूबरू होंगे।

बता दें कि मोदी सरनेम विवाद पर सूरत की निचली अदालत ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके चलते जनप्रतिनिधि कानून के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी चली गई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद उनकी संसद सदस्यता भी वापस मिल गई।

Rahul Gandhi

केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर लिखा कि लोकतंत्र की जीत हुई 13 अगस्त को राहुल गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। वायनाड के लोग इस बाद से खुश हैं कि लोकतंत्र की जीत हुई और संसद में उनकी आवाज वापस लौट आई है। राहुल गांधी सिर्फ उनके सांसद नहीं हैं बल्कि परिवार के सदस्य के जैसे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+