जल्द शुरू हो सकता है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण, कांग्रेस नेता ने कही ये बात
कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से मेघालय तक शुरू करेंगे।
गुजरात विधानसभा में विपक्ष नेता अमित चावड़ा ने पार्टी नेता राहुल गांधी को अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को पश्चिमी राज्य गुजरात से शुरू करने का न्योता दिया है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से मेघालय तक होगा।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी की पदयात्रा का दूसरा चरण सितंबर महीने में शुरू हो सकता है। यात्रा के पहले चरण में कांग्रेस का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों का जुड़ना, उनकी चिंताओं को समझना और समर्थन जुटाना था। राहुल गांधी ने 150 दिनों में 14 राज्यों की पैदल यात्रा की थी।

वहीं, इस यात्रा को लेकर विपक्ष नेता अमित चावड़ा ने कहा कि ये यात्रा बीते साल सितंबर में शुरू हुई थी और 12 राज्यों और दो केंद्र शासित इलाकों से होकर गुजरी थी। इस यात्रा ने बीजेपी को डरा दिया था। अमित चावड़ा ने आगे कहा कि हम एक बार फिर संसद में राहुल गांधी की दहाड़ सुन पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications