Karnataka Election: कोलार में रविवार को राहुल गांधी करेंगे रैली, यहीं पर दिया था मोदी सरनेम वाला बयान

कोलार में रविवार को राहुल गांधी करेंगे रैली, यहीं पर दिया था मोदी सरनेम वाला बयान

RAHUL GANDHI

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव प्रचार के लिए पहली बार कर्नाटक रविवार को पहुंच रहे हैं। ये वो कोलार निर्वाचन क्षेत्र हैं जहां पर 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान एक रैली में 'सभी चोरों के पास मोदी उपनाम क्यों है' बयान दिया था।

जिसके लिए मार्च महीने में गुजरात की सूरज कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाई थ और उनकी संसद की सदस्यता भी छीन ली गई थी। राहुल गांधी की कोलार रैली अब तक दो बार स्‍थगित हो चुकी है।

16 अप्रैल को अब होगी रैली

अब तीसरी बार 16 अप्रैल को राहुल गांधी की रैली होनी सुनिश्चित हुआ है। कोलार में राहुल गांधी को रविवार को पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार का उनका दौरा पार्टी के लिए अहम है।

जानें पूरा कार्यक्रम

कर्नाटक कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष रविवार सुबह बेंगलुरु पहुंचेंगे और कोलार जाएंगे जहां वह पार्टी द्वारा आयोजित 'जय भारत' रैली को संबोधित करेंगे। शाम को, गांधी बेंगलुरु में कर्नाटक पीसीसी कार्यालय के पास नवनिर्मित 'इंदिरा गांधी भवन' - कार्यालय और 750 लोगों के बैठने की क्षमता वाले सभागार का उद्घाटन करेंगे।

ये वरिष्‍ठ नेता होंंगे शामिल

एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, केपीसीसी प्रमुख डी के शिवकुमार, विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के कार्यक्रमों में भाग लेने की उम्मीद है।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि रैली पहले 5 अप्रैल को निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में 9 अप्रैल और अंत में 16 अप्रैल तक चुनाव की तैयारी और उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के कारण अन्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+