राहुल गांधी को सांसदी तो वापस मिल गई, अब छिना हुआ दिल्ली वाला सरकारी बंगला कब मिलेगा वापस?

Rahul Gandhi Delhi bungalow News Update: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। लोकसभा सचिवालय ने 07 अगस्त को राहुल गांधी सांसदी बहाल की है। अब राहुल गांधी मानसून सत्र के बचे हुए दिन संसद में जा सकते हैं।

राहुल गांधी को सांसदी मिलते ही अब ये सवाल उठता है कि क्या उनको अब दिल्ली वाला सरकारी बंगला भी वापस मिलेगा या नहीं। संसद सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी से 12, तुगलक लेन वाला सरकार बंगला ले लिया गया था। राहुल गांधी इस बंगले में 19 साल से रह रहे थे।

Rahul Gandhi Delhi bungalow

मिल सकता है कि राहुल गांधी का पुराना बंगला!

राहुल गांधी ने 22 अप्रैल 2023 को इस बंगले को खाली कर दिया था। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी को उनका दिल्ली वाला बंगला वापस मिल सकता है। हालांकि इस बात की पूरी गारंटी नहीं है।

बता दें कि सांसदों को कौन सा बंगला देना है और कौन सा बंगला नहीं देना है, इसका फैसला सांसदों वाली एक हाउस कमिटी करती है। ये हाउस कमिटी ही केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से सांसदों को बंगला आवंटन के लिए सिफारिश करती है।

अब राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर ये हाउस कमिटी ही सिफारिश करेगी कि राहुल गांधी को उनका वही पुराना बंगला वापस दिया जाए या नहीं। बहुत हद तक इस बात की उम्मीद है कि राहुल गांधी को वही बंगला दे दिया जाए। लेकिन ये पूरी तरह कमिटी की सिफारिश पर निर्भर करता है।

नियमों के मुताबिक दो साल या उससे ज्यादा की सजा के कारण अयोग्य ठहराए गए सांसद को अधिकतम एक महीने तक अपना आधिकारिक निवास बनाए रखने की अनुमति होती है।

बता दें कि सांसदी वापस मिलने के बाद सांसदों को मिलने वाली सुविधा भी राहुल गांधी को वापस मिल जाएगी। जिसमें भत्ते, बंगला, गाड़ी और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

कैसे मिलते हैं सरकारी बंगले?

बता दें कि दिल्ली में कई टाइप के बंगले होते हैं। इनकी सुविधाओं और आकार के हिसाब से इनकी नंबरिंग भी की जाती है। टाइप 6, 7 और 8 के बंगले सांसदों, राज्य मंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को दिए जाते हैं।

राहुल गांधी को जो बंगला तुगलक लेन में 12 नंबर वाला मिला था, वो टाइप-7 था। जो ज्यादातर राज्य मंत्री, दिल्ली हाई कोर्ट के जज या कम से कम 5 बार सांसद को दिया जाता है। हली बार सांसद बने नेताओं को टाइप 5 का बंगला दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+