Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी अगले 3-4 महीने तक बने रहेंगे कांग्रेस अध्यक्ष: सूत्र

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश पर फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अगले तीन चार महीनों के लिए अपने पद पर पदे रह सकते हैं। इंडिया टूडे वेबसाइट के अनुसार सूत्रों ने जानकारी दी है कि जब तक राहुल गांधी के विकल्प के तौर पर पार्टी को नया अध्यक्ष नहीं मिल जाता, तब वो अध्यक्ष पद संभालते रहेंगे। राहुल गांधी को इसके लिए राजी कर लिया गया है।

राहुल फिलहाल अध्यक्ष बने रहेंगे

राहुल फिलहाल अध्यक्ष बने रहेंगे

सूत्रों से पता चला है कि राहुल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के तौर पर तब तक काम करेंगे जब तक कोई उनका विकल्प नहीं मिल जाता। राहुल गांधी को पार्टी में संरचानात्मक परिवर्तन करने और पार्टी को मजबूत करने के लिए फिर से संगठन बनाने के लिए अधिकृत किया गया है। हालांकि वो अपने पद छोड़ने के फैसले पर अड़े रहे। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने पद छोड़ने पर किसी भी समझौते से इनकार किया है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने नामंजूर किया था इस्तीफा

कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने नामंजूर किया था इस्तीफा

राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश की गंभीरता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने मीटिंग में राहुल गांधी को आमूल-चूल परिवर्तन करने की जिम्मेदारी सौंपी और उनके इस्तीफो नामंजूर कर दिया। उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी में इस्तीफे की पेशकश की थी।

स्टालिन ने किया पद ना छोड़ने की आग्रह

स्टालिन ने किया पद ना छोड़ने की आग्रह

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने राहुल गांधी से इस्तीफा न देने की गुहार लगाई । एमके स्टालिन ने राहुल गांधी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और उनसे अध्यक्ष पद न छोड़ने का आग्रह किया। इस दौरान राहुल गांधी ने तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन की जीत के लिए स्टालिन को बधाई दी। इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को संकट की स्थिति से बाहर निकालने के लिए राहुल गांधी सर्वाधिक उपयुक्त व्यक्ति हैं। वहीं मंगलवार को राहुल को मनाने के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला ने राहुल से उनके आवास पर मुलाकात की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+