'मेरे दिमाग में कोई कन्फ्यूजन नहीं है...', फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली, 09 सितंबर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी ने तमिलनाडु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी से जब पूछा गया कि कांग्रेस का अध्यक्ष आप दोबारा से बनेंगे? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस का अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह तब स्पष्ट हो जाएगा जब अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। मैंने स्पष्ट रूप से तय कर लिया है कि मैं क्या करूंगा, मेरे मन में कोई भ्रम नहीं है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अक्टूबर में होने हैं। मेरे दिमाग में बिल्कुल भी भ्रम नहीं है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक तत्व है। ऐसे में जाहिर है कि यह कांग्रेस की यात्रा है। बावजूद मैंने इसमें शामिल होने का फैसला किया, क्योंकि मैं पार्टी की विचारधारा में विश्वास करता हूं। मैं इस यात्रा में इसलिए भी शामिल हुआ, ताकि इस खूबसूरत देश से मैं दो-चार चीजें सीख सकूं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दो-तीन महीने बाद, मैं थोड़ा समझदार भी हो जाऊंगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा की शुरुआत भारत को "भाजपा और आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान को कम करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि 150 दिनों तक चलने वाले इस जनसंपर्क अभियान से कांग्रेस पार्टी को मदद भी मिलेगी।
राहुल गांधी ने कहा कि 3570 किलोमीटर लंबे पैदल मार्च के साथ कांग्रेस का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करना है। अभियान - 2024 के राष्ट्रीय चुनावों पर नज़र रखने के साथ शुरू किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी के जमीनी स्तर के जुड़ाव को मजबूत करना है।
भाजपा पर भी बोला हमला
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस देश के सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उनके माध्यम से दबाव डाला है। हम अब एक राजनीतिक दल नहीं लड़ रहे हैं। ऐसे में अब यह लड़ाई भारतीय राज्य और विपक्ष की संरचना के बीच है।
ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस ने मुझ पर मिसाइलें दागीं, मैंने केवल 303 राइफल से जवाबी कार्रवाई की', गुलाम नबी आजाद का बयान
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
परमाणु हथियारों का प्रयोग कभी भी उचित नहीं: राहुल गांधी -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications