राहुल के हाथों में ही होगी लोकसभा टिकटों की कमांड

माना जा रहा है कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों का चयन खुद करने वाले है। इसके लिए उन्होंने व्यापक मानकों का भी गठन किया है। इसके लिए उन्होंने उम्मीदवारों में जीतने की क्षमता के साथ-साथ उसके किसी भी प्रकार के आपराधिक रेकॉर्ड न होने की बात भी कही गई। साथ ही 2 बार से ज्यादा हारने वाले और एक लाख से ज्यादा वोटों से हारने वालों को भी टिकट नहीं देने की रणनीति बनाई गई।
राहुल की ये स्क्रीनिंग कमेटी इस महीनें के अंत तक अपना काम शुरु कर देगी ताकि टिकटों को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अगले माह के पहले सप्ताह से शुरु हो सके। इसमें कांग्रेस उम्मीदवारों के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications