कर्नाटक दौरे पर श्रृंगेरी मठ का दर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी
Recommended Video

बेंगलुरू। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में आगामी चुनाव के मद्देनजर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने चिकमंगलूर में श्रृंगेरी शारदापीठ मठ के दर्शन किए। राहुल गांधी यहां लाल रंग के अंगवस्त्र में नजर आए। उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद थे। कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने मठ के दर्शन किए। इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि उनकी नीतिया समावेशी नहीं है, उन्होंने किसानों को दरकिनार किया है और बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया है।

कर्नाटक के दौरे पर आज राहुल गांधी चिकमंगलूर और हसन में लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही वह गांधी संस्कृत विश्वविद्यालय का भी दौरा करेंगे। इससे पहले राहुल ने उडिपी में रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मोदी बासवन्नना के बारे में बात करते हैं लेकिन उनकी नीतिया समावेशी नहीं है, उन्होंने बड़े उद्योगपतियों का 25 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों की मदद क्यों नहीं करते हैं।
पीएम मोदी पर किसानों के साथ धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वायदा किया था, लेकिन इस वायदे को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जितना खर्च सिंचाई परियोजनाओं पर किया उसका तीन गुना अकेले राज्य सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि हम नफरत की राजनीतिक नहीं करते हैं, हम बासवन्ना के सिद्धांतों को मानने वाले लोग हैं।
इसे भी पढ़ें- #rajbabbar: दो बीवियां, 3 बच्चे और 3 पार्टी, ऐसी है अभिनेता से नेता बने राज बब्बर की लाइफ












Click it and Unblock the Notifications