मां सोनिया गांधी के साथ गोवा घूमने पहुंचे राहुल गांधी, फैन ने सेल्फी शेयर कर कहा कुछ ऐसा

नई दिल्ली। बीते दिनों काफी अशांत रहे संसद सत्र के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गोवा गए। यहां दोनों साउथ गोवा के मशहूर फिशरमैन व्हार्फ रेस्त्रां पहुंचे। ऐसे में राहुल ने वहां अपने फैंस के साथ काफी खुश मन के साथ सेल्फी भी ली। राहुल के साथ की सेल्फी को गोवा की एक डेंटिस्ट और राहुल गांधी की प्रशंसक रचना फर्नांडिस ने शेयर किया।

View this post on Instagram

Awed by his charm and modesty 😍 #rahulgandhi

A post shared by Rachna Fernandes (@rachna_the_dentist_fernandes) on

क्या बोलीं राहुल की फैन रचना फर्नांडिस?

रचना फर्नांडिस वो महिला हैं जिन्होंने राहुल के साथ गोवा की सेल्फी शेयर की है। रचना ने बताया कि जब मैंने राहुल से सेल्फी के लिए पूछा तो उन्होंने कहा कि वे बिल पेमेंट के बाद जरूर सेल्फी लेंगे। खास बात ये है कि अपना बिल चुकाने के बाद राहुल खुद रचना के पास गए और सेल्फी ली। सेल्फी के साथ रचना ने कैप्शन में लिखा है - 'Awed by his Charm and Modesty' यानी 'इनके चार्म और शालीनता से प्रेरित हूं'। रचना के इस पोस्ट पर राहुल गांधी के प्रशंसक कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

'राजनीति की गंदी दुनिया में होने के लिए बेहद अच्छे हैं राहुल'

'राजनीति की गंदी दुनिया में होने के लिए बेहद अच्छे हैं राहुल'

राहुल गांधी के साथ तस्वीर पोस्ट कर रचना पहले ही चर्चाओं में आ गई हैं। ऐसे में रचना ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि- राहुल गांधी राजनीति की गंदी दुनिया में होने के लिए बेहद अच्छे इंसान हैं। बता दें कि राहुल गोवा सिर्फ घूमने के लिए गए थे और इस दौरान उन्होंने पार्टी की कोई बैठक नहीं की।

सोमवार को छत्तीसगढ़ रैली पर राहुल

सोमवार को छत्तीसगढ़ रैली पर राहुल

लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रिय राहुल गांधी सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जाएंगे। वे आज दोपहर रायपुर के राज्योत्सव मेला ग्राउंड में होने वाले किसान आभार सम्मेलन में भाग लेंगे। बता दें कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की ये पहले छत्तीसगढ़ यात्रा रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+