दरगाह पर मत्था टेकने के बाद राहुल शुरु करेंगे चुनाव प्रचार

राहुल का ये अभियान बाराबंकी के देवां शरीफ में सूफी संत हजरत वारिश अली शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाने से शुरु होगा। दरगाह पर चादर चढञाने के बाद वो रोड़ शो के जरिए बाराबंकी की जनता से रूबरू होंगे।
दरगाह के बाद राहुल का अगला पड़ाव काशी विश्वनाथ का बाबा विश्वनाथ होगा। जहां 1 मार्च को वो पूजा और आर्शीवाद लेंगे। उसके बाद राहुल वाराणसी के रिक्शे वालों के साथ बैठक करें। रिक्शे वालों की समस्याओं को जानेंगे।
Did You Know: सूफी संत हजरत वारिश अली शाह का जन्म 1823 ईसवी में देवा में हुआ
राहुल गांधी अपने इस दो दिवसीय यूपी दौरे के दौरान किसी बड़ी रैली को संबोधित करने के बजाए धर्म का मार्ग पर लगने की कोशिश की है। वह सिर्फ लखनऊ में प्रकाशित बड़े अखबारों के मालिक और संपादकों से वार्ता करेंगे। इसके बाद राहुल देवाशरीफ जाएंगे और दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद रोड़ शो के जरिए जनता से रूबरू होंगे और कांग्रेस का साथ देने की अपील करेंगे।
यूपी राहुल गांधी के इस तरह का चुनाव प्रचार अभियान तमाम पुराने कांग्रेसियों को भा नहीं रहा है। इनका कहना है कि अभी मुलायम सिंह यादव और नरेन्द्र मोदी बड़ी-बड़ी रैलियां कर यूपी में अपनी बात जनता के बीच रखते हैं। खास बात ये है कि इस दरगाह पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी चादर चढ़ाई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी दरगाह पर माथा टेकने आ चुके हैं।
Did You Know- लखनऊ से 42 किमी की दूरी पर स्थित सूफी संत हजरत वारिश अली शाह का जन्म 1823 ईसवी में देवा में हुआ जहां बाद में चलकर ये दरगाह बनाई गई। ये दरगाह को हिन्दु-मुस्लिम के एकता के तौर पर जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
