VIDEO: भारत जोड़ो यात्रा के मंच पर हुई धक्कामुक्की से भड़के राहुल, सेल्फी ले रहे नेता का हाथ झटका
वायरल वीडियो में दिख रहा कि राहुल गांधी के पास मंच पर खड़ा एक समर्थक अपने मोबाइल से उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास करता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश कर गई। भारत जोड़ो यात्रा ने नूंह के मुंडका बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश किया। इस दौरान राहुल के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई नेताओं ने यात्रा को राजस्थान से विदाई दी गई। हरियाणा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

मंच पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
इस दौरान राहुल गांधी के साथ मंच पर धक्कामुक्की होने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में दिख रहा कि राहुल गांधी के पास मंच पर खड़ा एक समर्थक अपने मोबाइल से उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास करता है। मंच पर धक्कामुक्की से गुस्साए राहुल गांधी उसका हाथ सामने से हटा देते हैं। इस दौरान वह मंच पर हो रही अव्यवस्था को लेकर खासे नाराज दिखे।

सेल्फी ले रहे नेता का हटाया हाथ
वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर एक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास आते हैं। राहुल उनके साथ सामने खड़े कैमरामैन को पोज देते हैं। तभी एक व्यक्ति अपना मोबाइल निकालकर सेल्फी लेने लगता है। कैमरामैन के फोटो में सेल्फी लेने वाले का हाथ ना आ जाए, इसलिए राहुल उसका हाथ तेजी से अपने सामने से हटा देते हैं। इसके बाद राहुल कैमरामैन की ओर फोटो खींचने के लिए इशारा करते हैं।

बीजेपी ने कसा तंज
राहुल गांधी एक सभा को सम्बोधित करने के बाद मंच से नीचे उतर रहे थे। इस बीच ये घटना सामने आई। राहुल के इस वीडियों को शेयर कर बीजेपी नेता तंज कस रहे हैं। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, राहुल गांधी को यह सीखने की जरूरत है कि सार्वजनिक रूप से खुद को कैसे संचालित किया जाए।
देखें वायरल वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम की दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता अजय सहरावत ने वीडियो शेयर कर लिखा, ये क्या हो रहा है भाई। नूंह में यात्रा के स्वागत के बाद राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के वक्त में राजनेताओं और जनता के बीच में खाई बन गई है। हमने इस यात्रा के जरिए इस खाई को पाटने का काम किया। हम लंबे-लंबे भाषण नहीं देते बल्कि जनता से मिलते हैं उनसे बातचीत करते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications