साध्वी के बयान पर बोले राहुल गांधी, 'BJP-RSS गॉड के नहीं, गोडसे के प्रेमी हैं'
नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Thakur) के महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' कहे जाने पर सिसायत गरमाई हुई है। साध्वी प्रज्ञा के इस बयान को लेकर बीजेपी की जमकर किरकिरी हो रही है तो वहीं, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी ताजा विवाद पर ट्वीट कर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बड़ा हमला बोला।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा, ' बीजेपी-आरएसएस गॉड-के लवर्स नहीं, गोड-से के लवर्स हैं।' गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर सिसायत गरमाई हुई है। गुरुवार को भी कांग्रेस की तरफ से इस बयान पर हमला किया गया था। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि, गोडसे के उत्तराधिकारियों द्वारा भारत की आत्मा पर हमला किया गया है। BJP नेता राष्ट्रपिता के हत्यारे को एक सच्चे राष्ट्रवादी के रूप में वर्णित कर रहे हैं। अब साफ है, भाजपाई हैं गोडसे के वंशज!'
दूसरी तरफ, प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर पीएम मोदी ने भी सख्त टिप्पणी की है। पीएम मोदी ने टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि भले ही उन्होंने इस मुद्दे पर माफी मांग ली हो, लेकिन वे उनको (प्रज्ञा ठाकुर) अपने मन से कभी माफ नहीं कर पाएंगे, उन्होंने एक शर्मनाक बात कही है, जिसकी जितनी आलोचना की जाए वो कम है।
इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को लेकर जो भी बातें की गईं हैं, वो पूरी तरह से घृणा के लायक हैं, सभ्य समाज के अंदर इस प्रकार की बातें नहीं चलती हैं, भले ही इस मामले में उन्होंने (साध्वी प्रज्ञा, अनंत हेगड़े) माफी मांग ली हो, लेकिन मैं अपने मन से उन्हें कभी भी माफ नहीं कर पाऊंगा।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 की हर खबर












Click it and Unblock the Notifications