मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'आपकी प्राथमिकता केवल झूठी इमेज और जनता की...'

नई दिल्ली, मई 27: कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश की स्थिति और केंद्र सरकार की तैयारियों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं। हालांकि मंत्री और नेता लगातार अपनी सरकार का बचाव करते हुए तैयारियों का भरपूर बता रहे है। लेकिन राहुल गांधी अपने बयानों से मोदी सरकार को जमकर घेरने में लगे हुए है। अब एक बार फिर राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए सरकार और जनता की प्राथमिकता के बारे में बताया है।

rahul gandhi

Recommended Video

    Modi Govt. पर बरसे Rahul Gandhi, कहा- आपकी प्राथमिकता केवल झूठी इमेज | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने लिखा कि केंद्र सरकार की सोशल मीडिया और झूठी इमेज प्राथमिकता है, जबकि जनता की देश में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई और कोरोना वैक्सीन की प्राथमिकता है। ऐसे में उन्होंने तंज करते हुए कहा कि ये कैसे अच्छे दिन! वहीं इससे पहले मोदी सरकार को घेरते हुए कोरोना वैक्सीन पर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वैक्सीन की खरीद केंद्र सरकार करें और वितरण राज्य, तभी हर गांव तक वैक्सीन सुरक्षा पहुंच सकती है। ये सीधी सी बात केंद्र सरकार को समझ क्यों नहीं आती?

    आपको बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस भी अब मरीजों को घेरने लगा है। ऐसे दवाओं की किल्लत के बीच देश के कई राज्यों में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में वैक्सीन का टोटा बना हुआ है, लोग वैक्सीन नहीं ले पा रहे है। ऐसी स्थिति में विपक्ष लगातार मोदी सरकार को घेरते हुए नीतियों पर सवाल उठा रहा है। वहीं हाल ही में कांग्रेस पर बीजेपी ने पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए 'टूलकिट' बनाने का आरोप भी लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+