'सत्य को नहीं कर सकते कैद', जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी
नई दिल्ली, 21 अप्रैल। गुजरात में कांग्रेस नेता व दलित नेता जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) की बुधवार देर रात गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखी टिप्पणी की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि आप असहमति को विरोध को कुचल तो सकते हैं लेकिन सत्य को कभी कैद नहीं कर सकते।
Recommended Video

असम पुलिस ने गुजरात के पालनपुर सर्किट हाउस से बुधवार रात करीब 11.30 बजे कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने बाद उन्हें गुजरात से असम असम ले जाया गया है। विधायक जिग्नेश मेवाणी पर यह कार्रवाई पीएम मोदी पर किए गए एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर हुई है।
जिग्नेश को गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थकों का कहना है कि असम पुलिस ने अपने राज्य में दर्ज एक मामले के संबंध में मेवाणी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर की कॉपी तक नहीं दी। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर केंद्र सरकार पर फटकार लगाई है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मोदी जी आप स्टेट की मशीनरी का दुरुपयोग कर असहमतियों को दबाने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन आप सत्य को कैद नहीं कर सकते हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में सत्यमेव जयते और डरो मत का हैशटैग भी दिया है।












Click it and Unblock the Notifications