राहुल का पीएम मोदी पर तंज, कहा- 'भारत को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया, लेकिन सब चंगा सी'
देश में कोरोना वायरस से बिगड़ रहे हालात और गिरती अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रहे हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देश में कोरोना वायरस से बिगड़ रहे हालात और गिरती अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रहे हैं। शनिवार को एक और ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ मोदी सरकार की वजह से देश मुसीबतों की खाई में चला गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी राहुल ने एलएसी पर चीन के साथ चल रहे तनाव को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि चीन हमारी जमीन हमसे छीन चुका है, क्या यह भी एक्ट ऑफ गॉड है?
Recommended Video

शनिवार को राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'कोविड के खिलाफ मोदी सरकार की 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया। 1- GDP में 24% की ऐतिहासिक कमी, 2- 12 करोड़ नौकरियां खोयीं, 3- 15.5 लाख करोड़ अतिरिक्त तनावग्रस्त कर्ज, 4- विश्व में कोविड के सर्वाधिक दैनिक केस-मौतें। लेकिन GOI व मीडिया कहें 'सब चंगा सी'।'

'केवल अपने चंद मित्रों की बात सुनते हैं पीएम'
राहुल गांधी ट्विटर पर वीडियो के जरिए भी पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। हाल के दिनों में राहुल ने ऐसे कई वीडियो पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर पीएम मोदी को घेरा। गुरुवार को एक वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा, 'मोदी जी सिर्फ अपने चंद मित्रों की बात सुनते हैं और उनका विकास करते हैं। आज देश का युवा मोदी जी से अपने हक का रोजगार और उज्ज्वल भविष्य मांग रहा है, पर मोदी जी चुप हैं। युवाओं की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications