'आप' से घबराए राहुल अमेठी पर करेंगे सौगातों की बौछार

अमेठी में आप की पहुंच से परेशान राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमठी का दौरा करेंगे। राहुल का एकदिवसीय दौरे काफी अहम है। माना जा रहा है कि वो अमेठी को कई सौगात दे सकते हैं। सूत्रों की मानें तो राहुल आज अमेठी को रेल नीर कारखाने और एफएम रेडियो केंद्र समेत कई सौगातें देंगे।
सौगात के साथ-साथ राहुल यहां अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आम आदमी पार्टी से चुनौती मिलने के बाद राहुल को ये सक्रियता जरूरी लगने लगा है।
राहुल आज फुरसतगंज हवाईअड्डे पर उतरने के बाद तिलोई स्थित मोहनगंज जाएंगे। मोहनगंज में राहुल भारतीय स्टेट बैंक की नौ शाखाओं का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे वहां मौजूद लोगों की संबोधित भी करेंगे। उसके बाद वो जनसंपर्क करते हुए गौरीगंज पहुंचेंगे। जहां वो सरार्योदय शाह गांव में राहुल एफएम रेडियो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। यहां से वो अपनी बात जनता के बीच पहुंचाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications