राहुल गांधी 2 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र करेंगे जारी
नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के दिल्ली के मुख्यालय से 2 अप्रैल को घोषणा पत्र जारी करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणापत्र में बड़े वादे कर सकती है।राहुल गांधी गरीबों के लिए घोषणा पत्र में बड़े ऐलान कर सकते हैं। इसमें 20 प्रतिशत देश के सबसे गरीब लोगों को 72000 हजार रुपये सालाना दिए जाने का वादा होगा। इसके अलावा रोजगार को लेकर भी राहुल गांधी बड़ा ऐलान कर सकते हैं। वो मादी सरकार को लगातार रोजगारी के मुद्दे में घेर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने ऐलान किया था कि उनकी सरकार आने पर युवाओं को बिजनेस के लिए 3 साल तक किसी की अनुमति नहीं लेने होगी।

Congress President Rahul Gandhi to release partys manifesto for the Lok Sabha elections on 2nd April at the party headquarters. (file pic) pic.twitter.com/dWOugcc5Lo
— ANI (@ANI) March 27, 2019
कांग्रेस 2008 में किसानों का लोन माफ करने के वादे के बाद केंद्र में दोबारा सत्ता में आई थी। पार्टी के अन्य वादों में सबके लिए स्वास्थ बीमा, सभी बेघर अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को जमीन का अधिकार, प्रमोशन में आरक्षण के लिए संविधान में संशोधन करना और महिला आरक्षण विधेयक को पारित करना शामिल हो सकता है। साल 2014 के चुनाव में भाजपा ने 282 सीटें जीतकर केंद्र में सरकार बनाई थी। वहीं कांग्रेस मात्र 44 सीटों पर निपट गई थी।
राहुल ने गरीब लोगों के लिए मिनिमम इनकम स्कीम का ऐलान
गौरतलब है कि राहुल गांधी सोमवार को गरीब लोगों के लिए मिनिमम इनकम स्कीम का ऐलान कर चुके हैं। इसके बाद से इसे लेकर जमकर बहस हो रही है। न्होंने दावा किया था कि इससे 5 करोड़ परिवारों और 25 करोड़ लोगों को सीधए फायदा होगा। ये पैसा सीधा उनके बैंक खातों में डाला जाएगा। उन्होंने इसे गरीबी पर आखिरी चोट बताया था। मंगलवार को पार्टी ने न्यूनतम आय योजना को लेकर एक और बड़ी घोषणा की। कांग्रेस प्रवक्ता और नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि न्यूनतम आय योजना के तहत 72 हजार रुपये महिलाओं के खाते में आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications