वित्त मंत्री अरुण जेटली की बीमारी पर राहुल गांधी बोले- मैं और कांग्रेस पार्टी 100% आपके साथ
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली अपनी किडनी की बीमारी की जांच के लिए अमेरिका गए हुए हैं। अरुण जेटली के अमेरिका जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि इस कठिन समय में हम पूरी तरह से आपके और आपके परिवार से साथ हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि मैं यह सुनकर दुखी हूं कि अरुण जेटली जी ठीक नहीं है।

हम दैनिक आधार पर उनके विचारों के लिए उनसे लड़ते हैं। लेकिन मैं और कांग्रेस पार्टी उन्हें जल्दी से ठीक होने के लिए संवेदनाएं और शुभकामनाएं भेजे हैं। जेटली जी, इस कठिन समय में हम पूरी तरह से आपके और आपके परिवार के साथ हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली रविवार को अमेरिका गए हैं। जहां माना जा रहा है कि वह अपनी किडनी संबंधी बीमारी से संबंधित स्वास्थ्य जांच कराएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरुण जेटली ने पिछले साल 14 मई 2018 को किडनी ट्रांसप्लांट संबंधी ऑपरेशन करवाया था। वह करीब 100 दिन तक वित्त मंत्रालय से बाहर रहे हैं। इस दौरान रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इसके बाद 23 अगस्त 2018 को वह वित्त मंत्री के रूप में वापस काम पर लौटे।
यह भी पढ़ें- राफेल डील: RTI में मांगी गई जानकारी का जवाब देने से CAG ने किया इनकार, दिया यह जवाब












Click it and Unblock the Notifications