जनाक्रोश रैली में बोले राहुल गांधी- मोदी के भाषणों में ढूंढना पड़ता है सच...
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद पहली बार राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। देश की राजधानी में राहुल गांधी की यह पहली रैली थी। यह रैली इसलिए भी काफी अहम थी क्योंकि कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले हुई। आपको बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होना है, जबकि 15 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे, ऐसे में कांग्रेस इस चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।

LIVE Feed
राहुल ने कहा, 'आमतौर पर कोई बात होती है तो झूठ ढ़ूंढना पड़ता है. लेकिन पीएम के भाषण में सच तलाशना पड़ता है, देश सोचता है कि पीएम ने आधा घंटे भाषण दिया, चलो इसमें से सच तलाशते हैं, कर्नाटक में चुनाव हो रहा है, वहां पीएम करप्शन की बात करते हैं लेकिन पीछे स्टेज पर येदियुरप्पा खड़े हैं, पीछे चार मंत्री हैं जो जेल जा चुके हैं।
मोदी जी के वादे- न खाऊंगा, न खाने दूंगा का क्या हुआ- सोनिया का सवाल.
Modi ji had said 'na khaunga na khane dunga'but corruption has increased. Aaj desh mein asatya aur anyay ka bolbala hai. Whoever raises voice has to bear the brunt of Modi Govt's anger: Sonia Gandhi at #JanAakroshRally pic.twitter.com/J2iuU58gVD
— ANI (@ANI) April 29, 2018
कांग्रेस मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक से भाजपा का सफाया करने के लिए इस रैली के द्वारा आह्वाहन किया जाएगा। यह रैली मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और कई अन्य राज्यों के आगामी चुनाव में जीत को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि 2019 में जनता मोदी के कुशासन को समाप्त करेगी और एक बार फिर से कांग्रेस देश के कोने-कोने तक पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications