वसुंधरा राजे के विधानसभा क्षेत्र में गरजेंगे राहुल गांधी, करेंगे खाटू श्याम के दर्शन

नई दिल्ली। कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का चौथा दौरा राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के क्षेत्र हडौती का होगा। हैडती इलाके में कार्यक्रम होगा, जबकि अगले दिन वह राज्य के शेखावती क्षेत्र में जाएं। वर्तमान के राजनीतिक परिदृश्य को देखकर कांग्रेस को लग रहा है कि राजस्थान में उसकी वापसी हो सकती है। इसलिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

Rahul Gandhi to address a rally in Vasundhara Raje’s constituency; to visit Khatu Shyam Temple

कांग्रेस सूत्रों की माने तो हडौती दौरा के दौरान राहुल गांधी एक रोड शो में हिस्सा लेंगे और उसके बाद रैली को संबोधित करेंगे। वह वसुंधरा राजे के गृह जिले में रूकेंगे। इसके बाद अगले दिन वो सिकर में रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी खाटू श्याम मंदिर भी जाएंगे। बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी जयपुर, उदयपुर और भरतपुर इलाके में भी रैली को संबोधित करेंगे।

वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राहुल गांधी को लेकर जनता से अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। वो राज्य में लगातार रैली करते रहेंगे। सूत्रों की माने तो रैलियों के बाद राहुल गांधी विभिन्न विधानसभाओं का दौरा भी कर सकते हैं अगर वहां के कैंडिडेट उनके बुलने की डिमांड करते हैं तो। लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनाव पर है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान: शराब के नशे में धुत कांस्टेबल ने वर्दी पहनकर मचाया उत्पात, बेवजह युवक से की मारपीट

यह भी पढ़ें- यूपी: आरएसएस के शस्त्र पूजन में हुई हर्ष फायरिंग, एक पत्रकार सहित दो घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+