राजस्थान: शराब के नशे में धुत कांस्टेबल ने वर्दी पहनकर मचाया उत्पात, बेवजह युवक से की मारपीट
झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के बस स्टैंड पर एक पुलिस कांस्टेबल ने शराब के नशे में एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। कांस्टेबल वर्दी पहनकर शराब के नशे में इतना धुत था कि उसने बेवजह ही युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बकानी निवासी प्रमोद गुप्ता रात 12 बजे मेहमानों को लेने के लिए बस स्टैंड पर आया हुआ था। तभी वहां पर बकानी थाने में तैनात कांस्टेबल मुकेश मीणा शराब के नशे में आ गए। प्रमोद गुप्ता जब घर जाने लगा तो कांस्टेबल मुकेश मीणा ने गाली देकर उसको रोका और शराब व वर्दी का रौब दिखाते हुए प्रमोद गुप्ता के थप्पड़ मार दिया। इस दौरान 2 पुलिसकर्मी भी वहां आए तो उनको देखकर कांस्टेबल और मारपीट करने लगा। आसपास के लोगों और पुलिसकर्मियों ने आकर बीच-बचाव किया तब जाकर मामला ठंडा हुआ। पुलिसकर्मी द्वारा शराब के नशे में युवक से साथ मारपीट की घटना से पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है।

इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शराब के नशे में धुत कांस्टेबल मुकेश मीणा का मेडिकल करवाया गया। इस दौरान कास्टेबल नशे की हालत में सबको धमकी देता रहा। उसका कहना था कि, 2 महीने बाद सरकार बदलते ही सब को देख लूंगा। वहीं पुलिस ने पीड़ित प्रमोद गुप्ता का भी मेडिकल करवाया। जिसको जगह जगह चोट के निशान व नाखून लगे हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शूरू कर दी है।
कांस्टेबल के द्वारा शराब के नशे में युवक के साथ मारपीट व गाली-गलौच करने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसमे साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से कांस्टेबल शराब के नशे में चूर होकर मारपीट कर रहा है। मारपीट के दौरान पुलिसकर्मी पुलिस की वर्दी में है और जब घटना के बाद अस्पताल में मेडिकल के लिए कांस्टेबल को ले जाया गया तो उस समय कांस्टेबल के शरीर पर वर्दी नहीं थी। वह सादे कपड़ों में था। जो वायरल वीडियो में साथ देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications