Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी: आरएसएस के शस्त्र पूजन में हुई हर्ष फायरिंग, एक पत्रकार सहित दो घायल

हाथरस। यूपी के हाथरस में शुक्रवार विजयादशमी के दिन विजय मुहूर्त में होने वाले शस्त्र पूजन में आरएसएस के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की गई। इस फायरिंग में भाजपा के सदर विधायक और एक पत्रकार को गोली लग गई। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं एक अखबार के पत्रकार के गले में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायल पत्रकार को अलीगढ़ के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इस घटना पर हाथरस के एडिशनल एसपी सिद्धार्थ वर्मा पूरे मामले पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

photographer journalist shot in rss program whose condition is critical

दरअसल जिले के बागला स्कूल में आज विजयादशमी के पर्व पर आरएसएस का शस्त्र पूजन का कार्यक्रम था। इस पूजन के बाद परम्परा के मुताबिक लोग अपनी पिस्टल, राइफल, और पूजा किये हुए असलहे से फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिले के भाजपा के सदर विधायक हरिशंकर महौरा ने बताया कि उनके बेटे ने भी अपने असलहे से फायरिंग की। अचानक से पिस्टल की मैगजीन फट गई जिससे खुद उनका बेटा और पत्रकार घायल हुए हैं।

photographer journalist shot in rss program whose condition is critical

वहीं इलाज करने वाले डॉक्टरों की माने तो गले मे एक्स-रे में दिखाई देने वाला धब्बा फंसी हुई गोली हो सकती है। इस घटना के बाद जहां खुद विधायक घायलों के बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रवाना हुए हैं। घायलों के अलीगढ़ ले जाने के लिए निजी एम्बुलेंस की सेवा में ड्राइवर के मना करने पर लोगों का गुस्सा फूटा और अस्पताल में हंगामा कर दिया है। यही नहीं अलीगढ़ जाने से मना करने पर आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी है।

photographer journalist shot in rss program whose condition is critical

इस पूरे मामले पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि विजयादशमी पर्व पर आरएसएस द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन कार्यकम में हुई हर्ष फायरिंग में हिंदुस्तान प्रेस फोटोग्राफर के गले में लगी गोली, साथ ही भाजपा सदर विधायक के पुत्र के भी छर्रे लगे हैं। साथ ही पत्रकार को गम्भीर हालात में प्रेस फोटोग्राफर अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें-अंतिम संस्कार से पहले एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर कल लाया जाएगा लखनऊ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+