'PM Modi माफी मांगे, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', टांगकर ले गई दिल्ली पुलिस, नहीं बदले Rahul Gandhi के तेवर
Rahul Gandhi Three Demands: संसद में बुधवार (22 जुलाई) को मॉनसून सत्र के तीसरे दिन, सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन पर अपना गुस्सा दिखाया। वहीं, कुछ घंटे बाद, यूपी के अमेठी से कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी तीन मांगे रखी। इसमें सबसे पहली मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई।
आपको बता दें कि, बीते दिन यानी 21 जुलाई को राहुल गांधी ने मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा स्थगित होने के बाद PM आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) के बाहर धरना दिया था। इस दौरान पुलिस उनको टांगकर अपने साथ हिरासत में लेकर छत्रसाल ले गई थी। हालांकि, रात करीब 9:45 बजे उन्हें और विपक्ष के तमाम नेताओं को रिहा भी कर दिया गया था। इसके बावजूद, राहुल गांधी के तेवर कम नहीं हुए। उन्होंने अगले दिन यानी आज सरकार को घेरा।

राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा मंत्री के तौर पर पूरी तरह फेल हो चुके हैं। उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। राहुल ने सरकार की खामियां गिनाते हुए कहा कि 10 साल में 152 पेपर लीक हुए। किसी को भी सजा नहीं मिली। 7.5 करोड़ प्रभावित हुए। आइए विस्तार से जानते हैं कि राहुल गांधी ने सरकार को लेकर क्या-क्या कहा? कौन-कौन सी मांगे रखीं....राहुल गांधी की तीन बड़ी मांगे
राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए तीन स्पष्ट मांगे रखीं:
1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें: राहुल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के रूप में पूरी तरह फेल हो चुके हैं। 10 साल में 152 पेपर लीक हुए, किसी को सजा नहीं मिली। 7.5 करोड़ छात्र और उनका परिवार प्रभावित हुए।उन्होंने शिक्षा बजट 1.4 लाख करोड़ रुपये का जिक्र करते हुए कहा कि इतने बड़े बजट के बावजूद शिक्षा व्यवस्था नष्ट हो रही है।
2. लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने 21 जुलाई को छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस वालों और सिविल ड्रेस में मौजूद लोगों की तस्वीरें भी दिखाईं। छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए राहुल ने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया जाए।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफी मांगें : राहुल ने पीएम मोदी से माफी की मांग की। कहा कि PM Modi को पूरे देश और प्रभावित छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। छात्र सिर्फ साफ सिस्टम चाहते हैं।
पुलिस वाले ने काम में कहा- सरकार को बदलें
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने यह भी बताया कि पुलिस वाले उनके कान में सरकार को हटाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बातचीत के लिए उन्हें भेजती है, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं। असली मुद्दों पर कोई समाधान नहीं निकालती।
'NEET पर 1.32 लाख करोड़ रुपये खर्ज'
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। NEET पर 1.32 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इसके बावजूद कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ। छात्र सड़कों पर हैं, आत्महत्याएं कर रहे हैं, आंदोलन कर रहे हैं।
NEET पेपर लीक विवाद क्या है? समझें
आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में पेपर लीक और सरकारी परीक्षाओं में संस्थागत धांधली के मुद्दे ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। 6 जून 2026 से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू हुआ। कई राज्यों में इसकी आवाज बुलंद हुई। 20 जून को जंतर-मंतर पर डेरा डालकर बैठ गए। 28 जून को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक इस प्रोटेस्ट से जुडे और 29 जून से भूख हडताल शुरू कर दी।
20 जुलाई को मॉनसून सत्र शुरू होते ही सीजेपी ने अपनी आवाज मुखर और धारदार की। 'संसद चलो' मार्च में समाजवादी पार्टी ने खुलकर समर्थन किया। मैनपुरी से सपा सांसद व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने इस मार्च की चिंगारी को आग में बदल दिया। इस दौरान पुलिस से तीखी झड़पें हुईं। पुलिस के लाठीचार्ज और आंसू गैस ने कई छात्राओं को घायल किया।
'छात्राओं के कपड़े फाड़े गए, प्राइवेट पार्ट पर हमला'
सपा ने आरोप लगाया कि महिला छात्राओं के कपड़े फाड़े गए। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने छात्राओं के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। उधर, कांग्रेस की वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी का वीडियो जारी कर पार्टी ने आरोप लगाया कि मेल पुलिसकर्मियों ने जबरन प्रियंका को पुलिस वैन में ठूंसा। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में साफ कहा गया कि हमने ऐसा कुछ भी नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications
