सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदले जाने पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज
नई दिल्ली। अहमदाबाद में स्थित मोटेरा स्टेडियम अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड का बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घाटन किया। स्टेडियम का नाम बदले जाने पर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, कैसे सच खुद ही प्रकट हो जाता है। उन्होंने एक बार फिर से मोदी सरकार की 'हम दो हमारे दो' की नीति पर निशाना साधा।
Recommended Video

सरदार पटेल स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम किए जाने पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, सच कितनी खूबसूरती से खुद को प्रकट करता है...नरेंद्र मोदी स्टेडियम....- अडानी अंत..- रिलायंस अंत ....जय शाह की अध्यक्षता में हम दो हमारे दो।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया जिसका नाम अब सरदार पटेल स्टेडियम की बजाय देश के प्रधानमंत्री के नाम पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। इस स्टेडियम में एक लाख 32 हजार दर्शक बैठ सकते हैं ।यहां भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से दिन रात का तीसरा और चार मार्च से चौथा टेस्ट खेला जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications